पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहला चरण मतदान हुआ. यह दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार लोगों ने इस तरह से मतदान डाले. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार से राज्य की जनता के बीच पहुंचने वाले हैं. उससे पहले उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया.
पीएम मोदी आज सुबह कोलकाता के हुगली नदी पहुंचे. जहां उन्होंने नाव पर सवारी की और इस पूरे नजारे का फोटो भी खिंचा. राज्य में लगभग 93 प्रतिशत वोटिंग को ममता सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बताया और कहा कि जनता ने अपना फैसला ले लिया है.
प्रधानमंत्री ने अपनी इस नाव यात्रा की फोटो शेयर की इसे मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हर बंगाली लोगों के लिए गंगा का एक बेहद ही खास स्थान है. बंगाल के लोगों के दिन में मां गंगा रहती हैं. उन्होंने कहा कि यह पवित्र जल पूरी सभ्यता को अपने अपने दिल में समेटी हुई हैं. इस दौरान उन्होंने आसपास के मौजूद लोगों से बातचीत की और नाविकों का भी हाल जाना. वहीं लोगों में भी प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्सुकता नजर आई. चुनाव के बीच नाविकों से पीएम मोदी का मिलना काफी खास बताया जा रहा है.
PM Modi says, "For every Bengali, the Ganga occupies a very special place. One can say that the Ganga flows through the soul of Bengal. Her divine waters carry the timeless spirit of an entire civilisation. This morning in Kolkata, I spent some time on the banks of the Hooghly… pic.twitter.com/Z6k2L9lMDC
— ANI (@ANI) April 24, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई को टीएमसी के 15 साल पुराने सिंडिकेट सिस्टम और महा जंगल राज खत्म हो जाएंगे. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता इस बार भाजपा पर भरोसा जता रही है. हालांकि, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनावी रुझानों के मुताबिक जीत टीएमसी के पक्ष में हैं और उनकी पार्टी 152 में से 125 से 134 सीटों पर जीत की उम्मीद कर रही है. हालांकि अभी दूसरे चरण चुनाव से पहले राज्य में आज भी पीएम मोदी दो रैलियां होने वाली है. जिसमें एक बार फिर से प्रधानमंत्री लोगों के बीच जाकर वोट की अपील करेंगे. इस अपील का रिजल्ट दोनों चरण मतदान होने के बाद नतीजे के दिन नजर आएगी.