'एजेंट्स अपनी जगह न छोड़ें...', ममता बनर्जी के बयान से सियासी मचा तूफान; चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर मतगणना धीमी करने और धांधली की कोशिश का आरोप लगाया है. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती के बीच, मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बड़ा बयान दिया है जिससे हलचल मच गई है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जान-बूझकर गिनती की प्रक्रिया धीमी कर रहा है और BJP के इशारे पर चुनावी प्रक्रिया में हेराफेरी कर रहा है.
ममता बनर्जी ने अपने गिनती एजेंटों से अपील की है कि वे अपनी तय जगहों को न छोड़ें. उन्होंने कहा कि ज़मीनी रिपोर्टों के अनुसार अब तक केवल 13 प्रतिशत वोटों की गिनती हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जान-बूझकर बहुत धीमी गति से गिनती कर रहा है. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कई जगहों पर गिनती की प्रक्रिया रोक दी गई है.
ममता बनर्जी ने आगे क्या कहा?
इस बीच देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए. वोटों की गिनती शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है.'
हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक और बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आती-जाती दिख रही हैं.
अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्या कहा?
ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं, जिस तरह मैं हर घटना पर पैनी नजर रखने के लिए पूरी रात जागती रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर लोगों के वोटों की पहरेदारी करें. अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत उस इलाके को घेर लें, औपचारिक शिकायत दर्ज कराएं और CCTV फुटेज की मांग करें. '
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मतगणना जारी है और सभी की नजर अंतिम नतीजों पर बनी हुई है.
और पढ़ें
- ना बंगला, ना गाड़ी, 15 लाख से भी कम संपत्ति की मालकिन है ममता बनर्जी; सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में शामिल
- West Bengal Election Result 2026: 'सतर्क रहें, नजर रखें...' ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं के लिए आधी रात में जारी किया संदेश
- कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? कभी ममता बनर्जी को मानते थे गुरु आज चुनावी मैदान में दे रहे टक्कर, जानें पूरा इतिहास