US Israel Iran War

'मैं कभी धोखा नहीं दूंगा, मूल्यांकन से पहले समय दें...', मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय का पहला स्पीच

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जेसेफ विजय ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसके बाद उन्होंने अपना पहला स्पीच देते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि वह उनके लिए पूरा काम करेंगे.

ANI
Shanu Sharma

सी. जेसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद उन्होंने अपना पहला संबोधन देते हुए खुद को एक आम आदमी की तरह पेश किया. उन्होंने कहा कि उनकी जड़े किसी शाही और खानदानी परिवार से नहीं जुड़ा है, इसी वजह से लोगों ने उन्हें स्वीकारा है. 

थलपति विजय ने कहा कि जिस जनता ने उन्हें चुन कर लाया है, उन्हें वह कभी भी धोखा नहीं देंगे और सच्चे, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के युग की ओर अपना काम करेंगे. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उनके काम का मूल्यांकन करने से पहले उन्हें काम करने का समय दें. 

विजय ने क्या कहा?

51 साल के विजय ने कहा कि मेरे अलावा कोई दूसरा सत्ता का केंद्र नहीं होगा. सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा. इस बयान के पीछे यह मतलब बताया जा रहा है कि टीवीके भले ही कांग्रेस और अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई हो, लेकिन वह किसी भी दवाब में काम नहीं करेगी. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि उनके सरकार में लिए गए हर फैसलों की जिम्मेदारी उनकी होगी.


उन्होंने साफ कहा कि वह किसी के भी इशारे पर काम नहीं करेंगे. लोगों से मिल रहे प्यार पर धन्यवाद देते हुए उन्होंने अपने लिए मामा और थंबी जैसे नामों को स्वीकार किया है. विजय की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और आश्वासन दिया है कि केंद्र तमिलनाडु के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में राज्य सरकार का पूरा समर्थन केरगी.

विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ

विजय कुर्सी संभलाते ही जनता की सेवा में जुट गए हैं. उन्होंने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. इसके अलावा महिला सुरक्षा की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए  स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह आगे बढ़ने से पहले ट्रांसपेरेंसी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करने पर भी विचार करेंगे. विजय के साथ-साथ आज 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली है. इस मंत्रिमंडल में अनुभवी नेता डॉ. टी.के. प्रभु के साथ-साथ युवा नेता एस. कीर्तना भी शामिल है. कुल मिलाकर विजय ने हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम खड़ी की है.