Assam Exit Poll: पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार में फिर लहराया 'भगवा', असम में हिमंता की दमदार वापसी
इंडिया डेली के एआई एग्जिट पोल ने असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जनता की पहली पसंद बने हुए हैं. जबकि कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने का अनुमान है.
नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीते 9 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी. 126 सीटों पर हुए मतदान के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी है, जिसका ऐलान 4 मई को होना है. नतीजों के ऐलान से पहले India Daily के AI एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं.
राज्य में जहां सत्तारूढ़ बीजेपी की कोशिश एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने की है, वही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की कोशिश एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाकर राज्य के सत्ता में आसीन होने की है. मतदान से पहले चुनाव प्रचार में दोनों ही दलों के नेताओं व उम्मीदवारों ने जमकर पसीना बहाया और लोगों को अपने पाले में करने की कोशिश की.
हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच सीधी टक्कर
सत्तारूढ़ बीजेपी की तरफ से प्रमुख चेहरे राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई हैं, जिन्होंने चुनाव प्रचार में पार्टी को जीत दिलाने के लिए तरह-तरह की रणनीति अपनाई। अब जबकि एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं, तब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है कि जनता ने किनके दावों व वादों पर भरोसा जताया है और किसके सर जीत का ताज सजा है.
एग्जिट पोल में NDA की सरकार
India Daily के AI एग्जिट पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर कमल खिलता नजर आ रहा है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA एक बार फिर यहां सत्ता में वापसी कर रही है. India Daily के AI एग्जिट पोल में NDA 90-114 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 8-32 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. अन्य के खाते में 4-10 सीटें जाने का अनुमान है. AI एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर बीजेपी और हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जिसका इनाम पार्टी को राज्य में सत्ता में वापसी के रूप में मिलनेवाला है.
NDA को विशाल जनसमर्थन
टोटल वोट परसेंटेज की बात करें तो NDA को 44-50%, जबकि कांग्रेस को 30-36% और अन्य को 14-20% वोट प्राप्त हुआ है. वोट परसेंटेज के हिसाब से भी देखें तो बीजेपी के अगुवाई वाली NDA को तगड़ा जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है. राज्य की हिमंता सरकार ने जिस तरह से राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं और व्यापक सुधार की शुरुआत की उसका असर एग्जिट पोल्स में देखने को मिल रहा है और बीजेपी यहां सरकार बनाती हुई नजर आ रही है.
किसे अपना सीएम देखना चाहती है राज्य की जनता?
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA को न सिर्फ विशाल जनसमर्थन मिला है, बल्कि पसंदीदा सीएम के रूप में भी वो लोगों की पहली पसंद हैं. 47 प्रतिशत मतदाता हिमंता बिस्वा सरमा को एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 34 प्रतिशत मतदाताओं के पहली पसंद कांग्रेस के गोरव गोगोई हैं.
और पढ़ें
- असम विधानसभा चुनाव 2026: किसमें कितना है दम? हिमंता बिस्वा सरमा से लेकर गौरव गोगोई तक, मैदान में खड़ें हैं ये मजबूत दावेदार
- असम चुनाव के लिए मतदान कल, एक ही दिन में तय होगा 126 सीटों का भविष्य; क्या विपक्ष रोक पाएगा बीजेपी का विजय रथ?
- ‘पाताल से भी खोद के ला आऊंगा…’ हिमंत सरमा ने पवन खेड़ा पर बोला तीखा हमला