IPL 2026

हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई से शुरू करेंगे अपनी दूसरी पारी, विधायकों ने सर्वसम्मति से चुना नेता

असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब एनडीए विधायक दल के नेताओं ने सर्वसम्मति से हिमंता सरमा को अपना मुखिया चुन लिया है.

ANI
Shanu Sharma

असम विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद आज एनडीए विधायक दल ने सर्वसम्मति के साथ हिमंत बिस्वा सरमा को अपना नेता चुन लिया है.  इसी के साथ सरमा अब राज्य में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं. असम में 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होंगे.

असम में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को विजयी मिला. गठबंध ने 126 सीटों में से 102 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया. हालांकि राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने अपने दमपर बहमुत से ज्यादा मत हासिल किए.

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

असम में कुल 126 सीटें है, जिसमें से इस चुनाव में बीजेपी को 82 सीटों पर जीत मिली है. वहीं असम गण परिषद यानी एजीपी को 10 सीटों पर जीत मिली है और सीटेंबोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ को भी 10 सीटें मिली है. इस नतीजे ने साफ कर दिया है कि राज्य की जनता एक बार फिर से सरमा को मौका देना चाहती है. जनता की ख्वाहिश 12 मई को पूरी होने जा रही है.

12 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. जिसमें प्रधानमंभी नरेंद्रम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री शामिल होने वाले हैं. पश्चिम बंगाल में जिस तरह से सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई राज्यों के मुख्मयंत्री और उपमुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया, उसी तरह से असम में भी कई सीएम, डीप्टीसीएम और अलग-अलग उद्योगोंके गणमान्य के शामिल होने की उम्मीद है.

सुरक्षा पर दिया गया जोर

असम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि इस खास समारोह की तैयारी को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में हो रही तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसी तैयारी की जा रही है कि सभी दलों के लोग बिना किसी रुकावट के शामिल हो सके. उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं और सुरक्षा की पूरी तैयारी की गई है.