YesMadam Layoff: यसमैडम कंपनी ने पहले कराया कर्मचारियों का मेंटल सर्वे, जिसने बताया ज्यादा स्ट्रेस उन्हें नौकरी से दिया निकाल
YesMadam fires employees who is in stress: यसमैडम कंपनी के HR द्वारा भेजे गए ईमेल के वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों से पूछा कि क्या वे काम पर तनाव का सामना कर रहे हैं, और जिन लोगों ने हां कहा उन्हें नौकरी से निकाल दिया.
YesMadam fires employees who is in stress: आज के समय में नौकरी करने वाला लगभग हर एक इंसान स्ट्रेस से जूझ रहा है. कई कंपनियां सर्वे कराती हैं कि उनके कौन-कौन से कर्मचारी डिप्रेशन या फिर स्ट्रेस से गुजर रहे हैं. उसके बाद कंपनियां उन कर्मचारियों के लिए अलग से मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराती है. लेकिन एक कंपनी ने बिल्कुल इसका उलट किया. कंपनी का नाम है YesMadam. इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों का मेंटल सर्वे कराया. जिस भी कर्मचारी ने ये कहा कि ऑफिस के चलते उसे बहुत स्ट्रेस है. कंपनी ने उस कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया. कंपनी के एचआर का मेल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
YesMadam होम सर्विस सैलून स्टार्टअप है. कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उसकी खूब किरकरी हो रही है. मेल पढ़कर आप भी कंपनी को कोसेंगे.
वायरल हो रहा है HR का ईमेल
कंपनी के HR मैनेजेर द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट इस समयो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है. लोग इस तरह के वर्क कल्चर पर सवाल उठा रहे हैं.
Also Read
- कार ने घोड़े को मारी ऐसी टक्कर कि 10 फीट हवा में उछला और...वीडियो देखकर हिल जाएंगे
- Walmart News: भगवान गणेश की तस्वीर वाली अंडरवियर-पैंटी बेच रही थी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, हिंदुओं के आक्रोश के बाद उठाया ऐसा कदम
- Watch: पति ने पत्नी को जड़ा झन्नाटेदार तमाचा, बीच सड़क रंगे हाथों प्रेमी के साथ पकड़ा, फिर जो हुआ Video में देखें
एचआर मैनेजर द्वारा कथित तौर पर भेजे गए ईमेल से पता चला कि दिल्ली-एनसीआर स्थित कंपनी ने कर्मचारियों के तनाव के स्तर का आकलन करने के लिए सर्वे किया था. कर्मचारियों के फीडबैक के आधार पर कंपनी ने जो कदम उठाया उसने सभी को चौंका दिया. "गंभीर तनाव" का अनुभव करने वाले लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
वायरल स्क्रीनशॉट की आलोचना करते हुए एक यूजर ने कहा, "सबसे विचित्र छंटनी: यसमैडम काम पर तनाव सर्वेक्षण करता है. जो कर्मचारी कहते हैं कि वे तनाव में हैं, उन्हें निकाल दिया जाता है."
एक अन्य यूजर ने लिखा- "तो, हाल ही में यसमैडम नामक एक स्टार्टअप ने टीम के सदस्यों को एक सर्वेक्षण भेजा कि वे कितने तनाव में हैं और? अंदाजा लगाइए, जिन लोगों ने वोट दिया था कि वे अत्यधिक तनाव में हैं, उन्हें निकाल दिया गया."