अमूल दूध के पैकेट में निकले कीड़े! महिला ने वीडियो शेयर किया दावा; कंपनी ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अमूल दूध के पैकेट से कीड़ा निकलते नजर आ रहा है. इस वायरल वीडियो पर अमूल की प्रतिक्रिया भी आई है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अमूल दूध के पैकेट से कीड़े निकलने का दावा कर रही है. महिला के हाथ में अमूल गोल्ड फुल क्रीम दूध का आधा खाली पैकेट नजर आ रहा है. वहीं आधा दूध चूल्हे पर रखे एक सॉसपैन में नजर आ रहा है. जिसमें छोटे-छोटे कीड़े तैरते दिखाई दे रहे हैं.
एक दूसरे वीडियो में महिला दूध पर लीखे 'यूज़-बाय डेट' यानी इस्तेमाल करने की अंतिम तारीख को दिखा रही है. जिसमें 8 मार्च, 2026 नजर आ रहा है. इस वीडियो पर कई लोगों ने दुकानदारों पर एक्सपायरी दूध और सामान बेचने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो आते रहते हैं, जिसमें इस तरह के दावे किए जाते हैं. हालांकि इंडिया डेली ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है. हालांकि महिला द्वारा सोशल मीडिया पर अमूल के खिलाफ आवाज उठाए जाने पर कंपनी ने प्रतिक्रिया दी है. अमूल ने अपने आधिकारिक हैंडल से टिप्पणी करते हुए लिखा कि हमें आपकी जानकारी मिल गई है और हमारी टीम पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है. आप जल्द ही हमारी टीम से संपर्क की उम्मीद कर सकते हैं.इस वीडियो को 14 मार्च को शेयर किया गया था. जिसे अबतक 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. कुछ यूजर्स ने अमूल से इस मामले की जांच की रिक्वेस्ट की है.
लोगों ने कमेंट सेक्शन में दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि हम सालों से अमूल का सामान इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए और आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ग्राहक अपनी कमाई का रुपया देने के बाद भी बेवकूफ बन रहे हैं. एक अन्य यूजर ने अमूल पर भरोसा जताते हुए कहा कि हो सकता है कि बर्तन में पहले से ही कीड़े लगे हों. हमारे साथ आजतक ऐसा नहीं हुआ.
हालांकि कुछ लोगों ने हिदायत देते हुए कही की खाने-पीने की चीजों को खरीदने से पहले जांचना जरूरी है. लोगों ने टेटरा पैक प्रोडक्ट पर ज्यादा चिंता जाहिर की है, क्योंकि इसे बाहर से चेक नहीं किया जा सकता है. हालांकि इस महीने की शुरुआत में राजस्थान के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया था. जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर एक्सपायरी डेट को मिटाकर दोबारा प्रिंट करके सामान को फिर से बेचने की फिराक में था.
और पढ़ें
- चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू, कहीं कुछ छूट ना जाए? पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट करें तैयार
- सेंसर बोर्ड ने 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चलाई कैंची, इंटरनेशनल रिलीज के मुकाबले छोटी हुई फिल्म, जानें कितना हुआ रनटाइम?
- बिपाशा बसु के मशहूर सिग्नेचर हुक स्टेप को ब्राजीलियाई ब्राइड्समेड्स ने किया कॉपी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो