पटरी पर लेटी थी महिला ऊपर से गुजर गई ट्रेन, Video में देखें फिर क्या हुआ?
Viral Video: तेलंगाना के विकारबाबाद जिले के बशीराबाद मंडल के नवंदगी रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश करती है. ट्रैक पर ट्रेन खड़ी होती है इसलिए महिला ट्रेन के नीचे से ट्रैक को पार करने की कोशिश करती है तभी ट्रेन चल पड़ती है.
Viral Video: ट्रेन की पटरी पर एक महिला लेटी होती है तभी उसके ऊपर से एक मालगाडी गुजर जाती है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है लेकिन महिला को कुछ नहीं होता.
महिला के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी है.
ट्रैक पर खड़ी थी मालगाड़ी, तभी महिला ने किया ये काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी. महिला ने सोचा कि वह ट्रेन के नीचे से निकलकर पटरी पार कर लेगी. ट्रेन के उस पार एक दूसरी महिला उसका इंतजार कर रही थी. जैसे ही महिला ने ट्रेन के नीचे से पार करने की सोची तुरंत मालगाड़ी चल पड़ी. इसके बाद महिला ने समझदारी दिखाते हुए पटरी पर लेटने का फैसला किया.
आप भी देखें वायरल Video
महिला तब तक लेटी रही जब तक उसके ऊपर से मालगाड़ी निकल नहीं गई. मालगाड़ी निकल जाने के बाद महिला उठकर ट्रैक पार कर लेती है. इस पूरी घटना का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया था. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट
ये पूरा मामला तेलंगाना के विकारबाबाद जिले के बशीराबाद मंडल के नवंदगी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार करने की कोशिश करने वाली महिला आदिवासी बताई जा रही है.
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा अरे दीदी इतनी जल्दी क्या है. सीढ़ियों का सहारा ले लिया होता. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा ऐसी बेवकूफी से जान खतरे में पड़ सकती है.