तेल या रिफाइंड नहीं Shower Gel में बना दिया खाना, फिर जो हुआ वो देख आप भी हो जाएंगे अलर्ट
महिला ने घंटों की मेहनत से टस्कन चिकन तैयार किया था, लेकिन जैसे ही उसकी बेटी ने उसे चखा उसने तुरंत उल्टी कर दी. जैसे ही उसने तेल की शीशी को देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं.
सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारी अजीबो गरीब कहानियां वायरल होती रहती हैं. हाल ही में ऐसी ही एक कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस कहानी में दो महिलाएं हैं और एक शानदार चिकन करी है. इस पूरी घटना का वीडियो कैमरून जेन नाम की महिला ने अपने टिकटॉक चैनल पर शेयर किया है.
कैमरून ने बताया उनकी मां ने एक शानदार टस्कन चिकन बनाने के लिए ऑनलाइन ऑलिव ऑयल ऑर्डर किया था. तेल की पैकेंग पर लिखा था 'प्योर ग्रीक ऑलिव.' कैमरून ने बताया कि टस्कन चिकन को बनाने में मां को घंटों का समय लगा. देखने में वह टस्कन चिकन ऐसा लगा रहा था कि पूरे को खा जाऊं. मां टस्कन चिकन को बनाने के बाद काफी खुश लग रही थी.
टस्कन किचन में हो गया झोल
हालांकि, घंटों की मेहनत कर बनाए गए इस टस्कन चिकन में एक झोल हो गया और इस झोल का पता हमें इस टस्कन चिकन का स्वाद चखने पर चला.
चिकन टेस्ट करते ही कर दी उल्टी
कैमरून ने कहा जैसे ही उन्होंने टस्कन चिकन का स्वाद चखा, उन्हें उल्टी करने का मन हुआ. इसका स्वाद बिल्कुल साबुन जैसा था. दरअसल हुआ ये था कि मां ने जो ऑलिव ऑयल ऑर्डर किया था वह हकीकत में ऑलिव ऑयल की जगह प्योर ग्रीक ऑलिव शॉवर जेल था, जिसका इस्तेमाल नहाने के दौरान किया जाता है. मां से गलती ये हो गई कि उन्होंने तेल की बॉटल पर लगे लेबल को ठीक से पढ़े बगैर ही चिकन बनाने में उस तेल का इस्तेमाल कर लिया.
इस तरह की यह पहली घटना नहीं
हालांकि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की टेरियाकी चिकन बना रही थी. चिकन के 15 मिनट तक ओवन में पकने के बाद उससे एक अजीब सी गंध आने लगी. उसने देखा कि उसने टेरियाकी सॉस की जगह वनीला फ्लेवर डाल दिया और इस तरह उसकी पूरी टेरियाकी चिकन डिश का सत्यानाश हो गया.