'अंदर आ जाओ', महिला ने फूड डिलीवरी एजेंट को फोन कर बुलाया कब्रिस्तान; आगे जो हुआ वीडियो देख कांप जाएगी रुह

एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक महिला डिलीवरी एजेंट से कब्रिस्तान के अंदर खाना लाने के लिए कह रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक शरारत बता रहे हैं और इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या यह हद पार कर गया है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: इन दिनों एक छाटा सा वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो एक डिलीवरी कर्मचारी के अपने ग्राहक को फोन करके यह कंफर्म करने से शुरू होता है कि वह दिए गए लोकेशन पर पहुंच गया है. फूड ऑर्डर करने वाली महिला शांत भाव से उसे आगे बढ़ने के लिए कहती है. फोन पर ही वह एक कुत्ते की ओर इशारा करती है और उसे चिंता न करने के लिए कहती है. लेकिन जैसे ही एजेंट आगे बढ़ता है और देखता है कि रास्ता कब्रिस्तान की ओर जाता है, वह वहीं रुक जाता है. उसके बाद जो होता है उससे रुह कांप जाएगी. 

एजेंट अंदर जाने से कर देता है इंकार 

हालात को समझते हुए, वह अंदर जाने से इनकार कर देता है. 'कब्रिस्तान?!  एजेंट फोन पर कहता है अंदर तो बिलकुल अंधेरा है… मैं अंदर नहीं जाऊंगा,' . हालांकि, महिला जोर देती है कि वह गेट से अंदर जाए और डिलीवरी पूरी करे.

कब्रिस्तान के अंदर 'पार्टी'

बातचीत में ट्विस्ट तब आता है जब महिला दावा करती है कि वह और उसकी सहेलियां कब्रिस्तान के अंदर 'पार्टी' कर रही हैं और खाना वहीं पहुंचाना चाहती हैं. जब एजेंट और हिचकिचाता है, तो वह उस पर भूतों से डरने का आरोप लगाती है. राइडर साफ करता है कि उसका इनकार अंधविश्वास के कारण नहीं, बल्कि सुरक्षा और रात में कब्रिस्तान में प्रवेश करने की उपयुक्तता के कारण है.

यूर्जस का रिएक्शन

लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपना रिएक्शन दिया है. कई यूजर्स ने एजेंट के कब्रिस्तान में ना जाने के फैसले का समर्थन किया. लोगों ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि डिलीवरी कर्मचारियों से यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि वे किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए अपनी सुरक्षा को ताख पर रख दें. 

कई यूजर्स ने इस पर चिंता व्यक्त की है. एक यूजर ने लिखा, 'लोग अक्सर भूल जाते हैं कि डिलीवरी एजेंट इंसान होते हैं, रोबोट नहीं. किसी से यह उम्मीद करना कि वह सिर्फ खाना पहुंचाने के लिए कब्रिस्तान में चला जाए, बिलकुल अवास्तविक है. अगर उसने मना किया, तो यह उसकी सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए था, और यह फैसला सम्मान के योग्य है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'पहले से तय था.'

(अस्वीकरण: इस समाचार में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्टों में किए गए दावों पर आधारित है. इंडिया डेली किसी भी दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.)