पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों ने एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिए हैं. इस जंग में अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू विमान को निशाना बनाया, वहीं पाकिस्तान भी अफगानिस्तान के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहा है.
पाक और अफगान के बीच लड़ाई भले ही नई हो लेकिन विवाद वही पुराना है. दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन को लेकर विवाद है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों को संयम बरतने की अपील की है. हालांकि दोनों देशों की ओर से लगातार फायरिंग जारी है.
गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है. पहले भारत का ऑपरेशन सिंदूर, फिर बलूस आर्मी की ओर से किए जा रहे धमाके और अब अफगानिस्तान की ओर से शुरु हो चुका जंग. पड़ोसी मुल्कों पर लगातार मुसीबत का पहाड़ टूटा है. इन जंगों में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है.
सामने आ रही नई जानकारी के मुताबिक अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में अफगान शहरों पर बमबारी की. इस विवाद की जड़ डूरंड लाइन सीमा रेखा में छिपी है, जो दोनों पक्षों के लिए विवादास्पद बनी हुई है.
Afghans celebrate after a Pakistani fighter plane was shot down.#Pakistan #Afghanistan pic.twitter.com/t3pbSoGMcO
— mr. ᴩᴀᴛʜᴀᴋ (@mr_pathakshiv) February 27, 2026
पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों काबुल, कंधार और पक्तिका पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि इन हमलों में अफगान सेना के दो मुख्यालयों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया. इसके जवाब में अफगान बलों ने वायुसीमा उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया. सोशल मीडिया पर इस विमान के जलते अवशेषों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
हालांकि कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को उठा भी लिया है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों को खारिज किया गया. सामने आ रहे कुछ वीडियो में अफगान के लड़ाके इस जीत का जश्न भी मनाते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में 133 लड़ाकों की मौत हुई. वहीं 200 से ज्यादा अफगानी लड़ाकों के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन गजब-उल-हक' शुरू करने का ऐलान किया है.