T20 World Cup 2026

गांव में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने मारी लात, कुत्ते ने भौंक-भौंक के डराया, पानी से बाहर आते ही बिल्ली बना पानी का 'शेर

Uttar Pradesh Viral: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक मगरमच्छ गांव के सड़क पर घूम रहा होता है. अब मगरमच्छ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मगरमच्छ को सड़क पर घूमता देख गांव में भगदड़ मचने लगी. वहीं, एक शख्स ने ऐसी हरकत की जिसे देख सोशल मीडिया के सभी यूजर्स भड़क उठे हैं और कई कमेंट कर रहे हैं.

Twitter
India Daily Live

Crocodile Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक मगरमच्छ गांव की गली में घूमता नजर आ रहा है. गांव के लोग मगरमच्छ को देखकर हैरान रह गए. बिजनौर में मौजूद एक गांव की गली में मगरमच्छ को घूमता हुआ देख लोग काफी डर गए थे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मगरमच्छ, को देख गांव में हड़कंप मच गई. 

मगरमच्छ का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ सड़क पर चल रहा होता है तभी अचानक कुत्ता आता है और मगरमच्छ पर भौंकने कर तंग करने लग जाता है. इसके बाद एक शख्स पीछे से मगरमच्छ को लात मारता है और मगरमच्छ तेजी से भागने लग जाता है. मगरमच्छ को भागता हुआ देख सभी लोग डर जाते हैं और घर के दरवाजे बंद करते दिखे. 

मगरमच्छ का किया रेस्क्यू 

इस घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. लेकिन सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स उस शख्स पर भड़क उठे हैं जिसने मगरमच्छ को लात मारी है. शख्स की यह हरकत देख यूजर्स तरह-तरह से कमेंट कर रहे हैं और उसे अशिक्षित भी बता रहे हैं. सोशल मीडिया का मानना है कि उसकी इस हरकत की वजह से वहां मौजूद लोगों को चोट पहुंच सकती थी. 

शख्स पर भड़के यूजर्स

शख्स की हरकत को देख एक यूजर ने लिखा, "जिसने लात मारी है वन विभाग को उसपर कार्यवाही करनी चाहिए". दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत छोटा था न ये मगरमछ तभी लोग तफरी ले रहे थे,और एक ने तो लात भी मारी कहीं अगर ये बड़ा होता तो ये ही सब लोग घरों में कैद होते,पूरे मोहल्ले में कर्फ्यू लगा होता". वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, "कुत्ते को क्यों दोष देते हो, जितना कुत्ते ने तंग नहीं किया उतना तो इंसानो ने कर दिया, धरती का सबसे बडा मूर्ख जीव ये राक्षस इन्सान ही है जो बिना मतलब दूसरे जीवों को परेशान करता है".