चिप से बदलेगी भारत की तस्वीर? PM मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया. इस साल का थीम है ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया. तीन दिन चलने वाले इस बड़े कार्यक्रम की थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है. इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां, इन्वेस्टर, रिसर्चर, स्टार्टअप, पॉलिसी मेकर और स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं.

प्रोग्राम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि भारत में निर्माण और तकनीक की परंपरा बहुत पुरानी है. उन्होंने विश्वकर्मा जयंती का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की पुरानी निर्माण परंपरा है और दूसरी तरफ 21वीं सदी की आधुनिक तकनीक. दोनों को जोड़कर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है.


भारत के लिए क्यों अहम है सेमीकंडक्टर?

सेमीकंडक्टर आज मोबाइल फोन, कार, कंप्यूटर, AI सिस्टम और कई आधुनिक उपकरणों का जरूरी हिस्सा है. इसलिए चिप निर्माण और उससे जुड़े उद्योग को मजबूत करना भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सेमीकॉन इंडिया 2026 के जरिए भारत डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पूरी चेन विकसित करने पर जोर दे रहा है.