कुर्सी पर बैठकर काट रही थी सब्जी, पीछे से आया बंदर और कर दी ये खुराफात, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video Monkey Attack: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बंदर महिला की चोटी खींचते हुए नजर आ रहा है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Viral Video Monkey Attack: सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखे और मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसी घटनाएं दिखाते हैं जो हैरानी के साथ-साथ सतर्कता का संदेश भी देते हैं. हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इसी का उदाहरण है, जिसमें एक महिला के साथ बंदर ने अजीब हरकत की. दरअसल बंदर ने पीछे से आकर महिला की चोटी उखाड़ना शुरू कर दी. इसके बाद जब वह छोड़कर गया तो एक दूसरा बंदर आया और उसने भी वही करना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कुर्सी पर आराम से बैठकर सब्जी काट रही थी. इस दौरान पीछे से अचानक एक बंदर आया और उसकी चोटी पकड़कर खींचने लगा. बंदर की इस हरकत से महिला घबरा गई और अपनी चोटी छुड़ाने की कोशिश करने लगी.

बंदर के चोटी खींचने का Video हुआ वायरल 

इस वीडियो में एक और हैरान करने वाली बात यह है कि बंदर अकेला नहीं था. उसका एक साथी भी उसे मदद करने के लिए मौके पर पहुंच गया. दोनों बंदर मिलकर महिला को परेशान करने लगे, जिससे स्थिति और जटिल हो गई.

बंदर और महिला के बीच चल रही इस खींचातानी को देखकर परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बंदरों को भगाया और महिला को सुरक्षित किया. घटना के दौरान कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह वीडियो देखने वालों को जरूर सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.

यह घटना उन लोगों के लिए एक सबक है, जो बंदरों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में रहते हैं. बंदर किसी भी समय हमला कर सकते हैं, और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है. यह वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि लोगों को चेतावनी भी दे रहा है कि वे अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान दें.