IMD AQI

Watch: अब समुंद्र में भी कचरा फेक रहे लोग, CCTV में कैद हुई घटना, Video देख भड़के आनंद महिंद्रा

Viral Viral : जहां देश में केंद्र सरकार नमामि गंगे जैसे नदीयों की सफाई को लेकर योजनाएं चला रही है. वहीं बहुत से लोग अभी भी नदी नालों में कचरा फेकने में लगे हुए हैं.

Suraj Tiwari

Viral Viral : जहां देश में केंद्र सरकार नमामि गंगे जैसे नदीयों की सफाई को लेकर योजनाएं चला रही है. वहीं बहुत से लोग अभी भी नदी नालों में कचरा फेकने में लगे हुए हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं कि वो अपना कचरा फेकने समुंद्र में भी पहुंच जा रहे हैं. जैसा कि इसी बीच एक बीच वीडियो सामने आया है जिसको देखकर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.

गाड़ी से कचरा लेकर आए लोग

वायरल वीडियो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास समुंद्र किनारे का बताया जा रहा है. जिसमें कुछ लोग गाड़ी से कचरा लाद कर लेकर आते हैं और फिर समुंद्र में फेकते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बड़े-बड़े प्लास्टिक में कचरा भरकर ले आते हैं और उसकी समुंद्र किनारे बने दीवार से नीचे फेंकने लगते हैं. ये काम एक आदमी नहीं बल्कि कई लोग बारी-बारी से करते हैं. इस वीडियो को वहीं किनारे खड़े किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. जिसके बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आनंद महिंद्रा हुए दुखी

इस वायरल वीडियो को बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. जिसपर उन्होंने दुख जताते हुए लिखा है कि ये देखकर ही दुख होता है. यदि नागरिक रवैया नहीं बदला गया तो भौतिक बुनियादी ढांचे में कोई भी सुधार शहर के जीवन की गुणवत्ता में सुधार नहीं कर सकता है. साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग किया है. जिसपर कई अन्य यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह के लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये लोग अपने फायदे के लिए किसी भी हद से जाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

इसे भी पढे़ं-  Watch: इस अजीबोगरीब ट्रैक्टर को देखकर घूम जाएगा दिमाग, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video