Grand Woman Transition Video: चाहें बच्चा हो या बड़ा इंस्टाग्राम पर हर कोई रील बना रहा है. सब लोग अपने इंटरेस्ट के मुताबिक वीडियो इंटरनेट पर कंटेंट शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ट्रांजिशन रील ट्रेंड में बना हुआ है. सभी लोग शानदार अंदाज में ट्रांजिशन वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक दादी अपने ट्रांजिशन वीडियो के लिए खूब वायरल हो रही हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक दादी जींस, लूज टी-शर्ट और स्नीकर्स पहनकर कमाल की ट्रांसफॉर्मेशन रील बनाई है. दादी का यह ट्रांजिशन रील देखकर हैरान हैं और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
वीडियो की शुरुआत में दादी काले रंग की साड़ी और चशमा पहनकर अंग्रेजी गाने पर ग्रूव कर रही होती हैं. उसके बाद उन्होंने अचानक से शानदार ट्रांजीशन कमाल लिया. ट्रांजीशन इफेक्ट के बाद दादी ने सफेद रंग की टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट, वाइट लूज शर्ट और स्नीकर्स पहने हुए हैं. कूल लुक कैरी करने के लिए उन्होंने काला चश्मा भी पहना हुआ है. इस लुक में वह कूल स्टेप्स कर रही हैं. रील को यूनिक बनाने के लिए अलग-अलग एंगल से वीडियो बनाया है. दादी का यह वीडियो देख सभी यूजर्स हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इंटरनेट पर इस ट्रांजीशन रील को सब लोग पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर 1 मिलीयन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. दादी का यह कुल और फंकी रील देखकर यूजर्स बिना तारीफ किए रह नहीं पाए. एक यूजर ने कमेंट किया, "सिर्फ जैन जी लोग ही क्यों सब मजे लें." दुसरे यूजर ने दादी की तारीफ करते हुए लिखा, "दादी रॉक", तीसरे व्यक्ति ने लिखा, "सबसे कूल दादी". वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, "wow दादी"
इस वीडियो को दादी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. दादी का नाम विजय निश्चचल है. वह अपने अकाउंट स्वादिष्ट और अनोखे अंदाज में फूड रेसिपी पोस्ट करती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह रियालिटी शो सुपरस्टार सिंगर में भी नजर आ चुकी हैं.