menu-icon
India Daily

पुणे के कॉलेज में लड़कियों के गैंग में छिड़ा जंग! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुणे के अबासाहेब गरवारे कॉलेज के बाहर छात्राओं के दो गुटों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इसे लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पुणे के कॉलेज में लड़कियों के गैंग में छिड़ा जंग! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Courtesy: IG (nileshkantilalkankariya)

पुणे में अबासाहेब गरवारे कॉलेज के बाहर युवतियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प ने लोगों का ध्यान खींचा है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ युवतियां पहले एक-दूसरे से तीखी बहस करती नजर आती हैं. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

वीडियो को मौके पर मौजूद एक युवक ने रिकॉर्ड किया बताया जा रहा है. फुटेज में कई युवतियां आपस में भिड़ती दिखाई दे रही हैं. वहीं, आसपास मौजूद कुछ लोग स्थिति को संभालने और दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश करते भी नजर आते हैं.

कॉलेज के बाहर जमा हुई भीड़

झड़प के दौरान कॉलेज के बाहर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. युवतियों के बीच विवाद बढ़ने के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, जबकि कुछ ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वीडियो को कई यूजर्स साझा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों गुटों के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी.

विवाद की वास्तविक वजह

इस मामले में शामिल युवतियों की पहचान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही, यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रही सभी युवतियां अबासाहेब गरवारे कॉलेज की छात्राएं हैं या कॉलेज के बाहर किसी अन्य वजह से वहां मौजूद थीं. विवाद की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है. इसलिए सोशल मीडिया पर सामने आ रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

घटना को लेकर फिलहाल किसी औपचारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. ऐसे में यह भी पता नहीं चल पाया है कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है या मामले की जांच शुरू की है.