'उसके साथ एक रात बिताना चाहता हूं', बेटी का पीछा करने वाले शख्स से भिड़ा पिता, फिर जो हुआ...Video Viral
स्कूल से घर लौट रही लड़की का कथित तौर पर पीछा करने की घटना का वीडियो ऑनलाइन चर्चा में है. पिता ने युवक से सवाल किए और विवाद बढ़ने के बाद उससे भिड़ गए.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और उससे जुड़ी घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है. दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति स्कूल से घर लौट रही एक युवा लड़की का पीछा कर रहा था. लड़की के पिता ने कथित तौर पर उसे ऐसा करते देखा तो रास्ते में रोककर सवाल किया.
इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. हालांकि, घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और स्थान व संबंधित लोगों की पहचान भी सामने नहीं आई है.
पिता ने रास्ते में रोककर पूछे सवाल
ऑनलाइन सामने आई जानकारी के अनुसार, पिता को बेटी के पीछे एक व्यक्ति के आने का शक हुआ था. उन्होंने कथित तौर पर युवक को रोककर पूछा कि वह लड़की का पीछा क्यों कर रहा है. इस दौरान युवक की कथित प्रतिक्रिया ने मामला और गंभीर बना दिया. उसने कहा कि 'वह लड़की के साथ रात बिताना चाहता है.' अपनी बेटी के बारे में ऐसी बात सुनते ही पिता ने आपा खो दिया.
Also Read
कहासुनी के बाद बढ़ गया विवाद
घटना से जुड़े दावों के मुताबिक, बातचीत जल्द ही टकराव में बदल गई और पिता ने युवक को धक्का दे दिया और बाद में एक मुक्का भी मारा, जिसके बाद स्टॉकर जमीन पर गिर गया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के आधार पर ही लोग घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर पिता के समर्थन में प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने बेटी की सुरक्षा को लेकर पिता की चिंता का समर्थन किया. कुछ यूजर्स ने उनके कदम की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर पिता बताया. वहीं, कई लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों से जुड़ी ऐसी घटनाओं में भावनात्मक प्रतिक्रिया के साथ कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है. संदिग्ध व्यवहार की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया.