Video Viral: पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन, धीरे-धीरे धसने लगा ट्रक; बर्फबारी की खूबसूरती के बीच दिखा भयावह मंजर
हिमाचल के शिंकू ला दर्रे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें चलती ट्रक के पीछे से जमीन ढह गई और फिर वहां लंबी लाइन लग गई.
भारत के कई राज्यों में तपती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों की बर्फबारी के कारण लोगों की जान खतरे में है. सोशल मीडिया पर एक हिमाचल प्रदेश के शिंकू लाका वीडियो वारल हो रहा है. जिसमें देखते ही देखते पैर के नीचे से जमीन खिसकती नजर आ रही है.
इंस्टाग्राम पर व्लॉगर दीपक नाम के व्यक्ति द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक ट्रंक हिमाचल की ऊंची पहाड़ी शिंकू ला दर्रे पर बने छोटे पुल से गुजरता नजर आ रहा है. चारो तरफ बर्फ की चादर लिपटी नजर आ रीह है, दृश्य काफी खूबसूरत है लेकिन देखते ही देखते अचानक पुल ढहने लगता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में ट्रंक का पिछला हिस्सा धीरे-धीरे नीचे जाता नजर आ रहा है. इस हादसे के बाद दोनों तरफ से आने वाले वाहन फंस गए और सड़क पर लंबी कतार लग गई. व्लॉगर ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक आवाजाही ठप रह सकती है.
Also Read
- सिनेमाघरों में रिलीज हुई ममूटी और मोहनलाल की 'पैट्रियट', जानें पब्लिक ने फिल्म को पास किया या फेल?
- Maharashtra HSC Result 2026: आज या कल, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे कब होंगे घोषित? कन्फर्म डेट जारी
- झारखंड के लोहरदगा में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिली लाश
इस घटना से पदुम-दारचा के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हुई है. कुछ देर पहले तक जो दृश्य खूबसूरत नजर आ रहा था, वो कुछ मिनटों के अंदर भयावह दिखने लगा. ऐसा पहली बार नहीं है जब शिंकू ला इलाका बर्फबारी से यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है. मार्च के महीने में मनाली के बाहर अटल सुरंग के पास भारी बर्फबारी और सड़कों पर बर्फ जमने के कारण एक हजार से अधिक वाहन फंस गए थे.
बर्फबारी में जाने से पहले करें तैयारी
वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है. कुछ यूजर्स ने इसपर चिंता जाहिर की है. वहीं कुछ लोगों ने इसका मजाक बनाया है.मनाली और शिंकू ला जैसे बर्फीले क्षेत्रों में यात्रा से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. बर्फ या बर्फीली सड़कों पर स्नो चेन टायरों को मजबूत पकड़ प्रदान करती है. इससे गाड़ी का संतुलन बना रहता है. इसलिए ज्यादा ऊंचाई पर जाने से पहले, इन्हें यात्रा शुरू करने से पहले ही लगा लेना चाहिए. टायर का हवा का दबाव थोड़ा घटाने से सड़क के साथ संपर्क क्षेत्र बढ़ जाता है. चढ़ाई या तीखे मोड़ों पर यह तरीका स्थिरता बढ़ाता है. बर्फ पर अचानक तेज गति पकड़ना, ब्रेक लगाना या तेज स्टीयरिंग घुमाना नियंत्रण खोने का मुख्य कारण बनता है.