'सीट का चक्कर, लड़की ने लड़के को जड़ दिया थप्पड़ और कोहनी से...' फिर मेट्रो में कटा बवाल
दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से सीट के लिए ऐसी लड़ाई हुई है जिसके वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यहां सीट पर बैठने के लिए एक लड़का लड़की आपस में भिड़ गए. जहां लड़की ने उस लड़के को एक थप्पड़ मार दिया उसके बाद लड़के ने भी कोहनी से उसे मारने की कोशिश तो वहां मौजूद यात्रियों ने दोनों को किसी तरह शांत कराया हालांकि इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दिल्ली मेट्रो वैसे तो दिल्लीवासियों की लाइफ लाइन है लेकिन इसके भीतर कभी-कभी ऐसी हरकत होती है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देता है. कभी लोग मेट्रो में डांस रील्स बनाते नजर आते हैं तो कभी गाना गाते या झगड़ते हुए और अब जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की और लड़का सीट के लिए एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं.
इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा है और एक लड़की उस पर चिल्ला रही है. सीट को लेकर शुरू हुआ ये विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ जाता है कि आसपास के लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं. बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों लोगों के बीच हाथापाई तक होने लगती है और फिर अचानक लड़की लड़के को थप्पड़ जड़ देती है. लड़का भी जवाब में एक कोहनी मारने की कोशिश करता है. आखिरकार, मेट्रो में मौजूद यात्री किसी तरह झगड़े को शांत कराने की कोशिश करते हैं.
मेट्रो में लड़की लड़के को जड़ देती है थप्पड़
ये वीडियो में देखा सकता है कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा है और एक लड़की उस पर चिल्ला रही है और अचानक लड़की लड़के को थप्पड़ जड़ देती है. लड़का भी जवाब में कोहनी मारने की कोशिश करता है. आखिरकार मेट्रो में मौजूद यात्री किसी तरह दोनों के झगड़े को शांत करा देते हैं.
'सब जगह कुर्सी की लड़ाई चल रही है...'
अब यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे अब तक करीब दस हजार लोगों ने शेयर कर दिया है. वहीं कई लोगों ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'मेट्रो में सीट के लिए क्लेश...' वहीं एक ने कहा, 'सब जगह कुर्सी की लड़ाई चल रही है.'