'फॉर्च्यूनर' गाने पर MBBS छात्रा के ठुमकों ने लगाई आग, इंटरनेट पर बवाल काट रहा वीडियो
एमबीबीएस छात्रा के डांस मूव्स देखकर पार्टी में मौजूद लोग हूटिंग करने लगते हैं और ताली बजाने लगते हैं. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि फॉर्च्यूनर गाने को असली न्याय आज मिला है.
सोशल मीडिया पर MBBS छात्रा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. फाइनल ईयर की इस छात्रा ने हरियाणवी गाने फॉर्च्यूनर पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए.
डीजे पर छात्रा के डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस देखकर साथ में डांस करने वाली महिला भी पीछे हट गई और तालियां बजाने लगी. उसे पता चल चुका था कि अब नाचना बेकार है क्यों अब हर किसी की निगाहें केवल उस छात्रा पर ही हैं. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और हर कोई इस छात्रा के डांस मूव्स की तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने कहा कि अगर डॉक्टर ऐसे डांस करेंगे तो मरीज भी खुशी से ठीक हो जाएंगे.
छात्रा ने लूट ली महफिल
एमबीबीएस छात्रा के डांस मूव्स देखकर पार्टी में मौजूद लोग हूटिंग करने लगते हैं और ताली बजाने लगते हैं. कई यूजर्स उस छात्रा के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि फॉर्च्यूनर गाने को असली न्याय आज मिला है. कुल मिलाकल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है