menu-icon
India Daily

वायरल हुआ बांग्लादेश का 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, सेल्फी लेने के लिए लगी लोगों की भीड़, ईद पर होगा हलाल!

बांग्लादेश में ईद-उल-अधा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. इस बीच दो भैंसों की फोटो काफी वायरल हो रही है. इन भैंसों के चेहरे विश्व के दो बड़े नेताओं से मिलता-जुलता है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
वायरल हुआ बांग्लादेश का 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, सेल्फी लेने के लिए लगी लोगों की भीड़, ईद पर होगा हलाल!
Courtesy: X (@Alhamdhulillaah, @MdHasan650956)

बांग्लादेश में ईद-उल-अधा मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. हालांकि इसी तैयारी के बीच दो भैंसों की चर्चा तेज हो गई है. इन भैंसों की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि स्थानीय लोगों का मानना है कि इनके चेहरे दो वैश्विक राजनीतिक हस्तियों डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू से मिलती-जुलती है. 

ढाका के पास के खेतों में रहने वाली 700 किलो की भैंस अपनी पीली त्वचा और हल्के रंग के बालों के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भैंस अब तक कई सेल्फी पॉइंट्स का केंद्र बन चुकी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

भैंस के मालिक जियाउद्दीन मृधा का कहना है कि भैंस का उपनाम उनके छोटे भाई ने इसकी असामान्य दिखावट को देखते हुए रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि एल्बिनो किस्म की भैंसें आमतौर पर शांत स्वभाव की होती हैं, जब तक उन्हें उकसाया न जाए. इस भैंस के केवल मक्का, सोयाबीन और चोकर खिलाया जाता है.

इसे देखने वाले लोगों ने इस पर मजाक करते हुए कहा कि भले ही भैंस ट्रंप जैसी दिखती हो, लेकिन स्वभाव उनसे ज्यादा शांत है. भैंस की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ा दी गई कि ईद से पहले ही बेच दिया गया. सोशल मीडिया पर इसकी फोटो काफी वायरल हो रही है. जिसपर लोगों का अजीब-अजीब बयान सामने आया है. एक यूजर ने लिखा कि वह नाराज लग रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा कि इतना मजाक बनाना भी सही नहीं है.

दूसरी भैंस की भी चर्चा तेज

इसके अलावा एक और भैंस नारायणगंज में मौजूद है. ट्रंप वाली भैंस के शांत स्वभाव के ठीक उलट, यह भैंस अपने गुस्सैल रवैये के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है. स्थानीय लोग कहते हैं कि इसका व्यवहार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की छवि से मेल खाता लगता है. दोनों भैंसों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोग इसे केवल एक संयोग मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे सटीक तुलना बताया है. बांग्लादेश के साथ-साथ अब पूरे विश्व में इन दोनों भैंसों के लुक पर चर्चा तेज हो गई है.