Viral Video: ओडिशा की एक शिक्षिका सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उन्होंने आइकॉनिक गाने ‘मुकाबला’ पर इतना शानदार डांस किया कि उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया. इस रील को अब 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोग उनकी डांस स्किल, एक्सप्रेशन और एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं.
‘मुकाबला’ गाना लीजेंडरी डांसर प्रभु देवा से बहुत जुड़ा हुआ है. लोग कह रहे हैं कि इस गाने पर डांस करना आसान नहीं है, लेकिन मोती बेहरा ने इसे अपने तरीके से परफॉर्म किया है. उनकी फुटवर्क, बॉडी मूवमेंट और चेहरे के भाव देखकर लोग हैरान हैं.
मोती बेहरा ने बेहद ही नॉर्मल लुक में डांस किया. उन्होंने कुर्ती और जींस पहनी थी. कर डांस किया. इससे साबित होता है कि अच्छा परफॉर्मेंस करने के लिए महंगे कपड़े या सेट की जरूरत नहीं होती. बस सही एनर्जी और प्रैक्टिस होनी चाहिए. मोती बेहरा सिर्फ डांसर नहीं हैं. वे एक टीचर और मां भी हैं. फिर भी वे अपनी डांस की पैशन को नहीं छोड़तीं. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनकी मेहनत और समर्पण को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.
इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, “इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस!” दूसरा यूजर बोला, “इतनी आसानी और आत्मविश्वास से डांस करना कमाल है.” कई लोगों ने उन्हें प्रभु देवा की टक्कर का बताया.
एक यूजर ने लिखा, “टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती. यह वाकई इंस्पायरिंग है.” मोती बेहरा की यह सफलता दिखाती है कि सही मेहनत और पैशन से कोई भी अपनी जगह बना सकता है. उनकी कहानी कई महिलाओं और युवाओं के लिए मोटिवेशन बन गई है.