menu-icon
India Daily

4 घंटे के सफर के बाद भी चमक रहा था वंदे भारत का टॉयलेट, यात्री ने दिखाया अंदर का हाल- VIDEO VIRAL

वंदे भारत के टॉयलेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. प्रियंका तिवारी ने चार घंटे की यात्रा के बाद भी साफ-सफाई देखकर रेलवे की व्यवस्था की तारीफ की.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
4 घंटे के सफर के बाद भी चमक रहा था वंदे भारत का टॉयलेट, यात्री ने दिखाया अंदर का हाल- VIDEO VIRAL
Courtesy: Insta (sarpanch_rajpur)

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू हुए सात साल से ज्यादा समय हो चुका है और ट्रेन अपनी सुविधाओं के लिए लगातार चर्चा में रहती है. अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यात्री ने ट्रेन के टॉयलेट की सफाई और सुविधाओं को दिखाया है और बताया कि बनारस से सफर शुरू करने के करीब चार घंटे बाद भी ट्रेन का टॉयलेट साफ था. उन्होंने इस अनुभव के लिए भारतीय रेलवे का आभार जताया.

फ्लश से लेकर हैंड ड्रायर तक दिखाईं सुविधाएं

वीडियो में उन्होंने पहले टॉयलेट का फ्लश इस्तेमाल करके दिखाया. इसके बाद वह वॉश बेसिन पर हाथ धोती हैं और पास लगे ड्रायर से हाथ सुखाती हैं. उन्होंने बताया कि वह दोपहर 3:30 बजे बनारस से वंदे भारत में सवार हुई थीं और दिल्ली जा रही थीं. चार घंटे बीतने के बाद भी टॉयलेट की स्थिति देखकर वह काफी प्रभावित हुईं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक बटन से खुलता है दरवाजा

उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट के साथ दरवाजे की सुविधा का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, अंदर जाने के लिए बटन दबाने पर दरवाजा खुल जाता है. उन्होंने इसे आधुनिक सुविधा बताते हुए वंदे भारत की व्यवस्था की सराहना की. बनारस और नई दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत सेवा 15 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी.

वीडियो पर आए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं. एक यूजर ने सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ने की बात कही, जबकि दूसरे ने दावा किया कि ज्यादातर ट्रेनों में सफाई ऐसी नहीं रहती. इस पर प्रियंका ने सवाल किया कि गंदगी फैलाता कौन है और सफाई करता कौन है. बहस के बीच वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

रेलवे की व्यवस्था की जमकर तारीफ

यात्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए भारतीय रेलवे और सरकार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा में महिलाओं के लिए साफ टॉयलेट बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने वंदे भारत की व्यवस्था को देखकर अपना अनुभव साझा करने का फैसला किया. प्रियंका केवल कंटेंट क्रिएटर नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित बीकन पंचायत राजपुर की प्रधान भी हैं और टीवी मंचों पर अपनी बात रखती रही हैं.