उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसी वारदात हुई है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. एक पति मीट खाने की जिद कर रहा था. पत्नी का मूड मीट बनाने का नहीं था. पति इसी बात को लेकर बार-बार झगड़ा करने लगा. पत्नी गुस्से में आई और ईंट उठाकर पति के सिर में मार दिया. एक ही वार में पति के सिर से पूरा मांस निकल आया. आसान भाषा में कहें तो पति का भेजा निकल आया, जिसके बाद पत्नी रने बिलखने लगी. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर वारदात पर लोग सन्न हैं कि कैसे एक पत्नी, अपने पति के साथ ऐसा कर सकती है.
पत्नी का नाम गायत्री देवी है और मृत पति का नाम सत्यपाल है. सत्यपाल की उम्र 40 साल थी. सत्यपाल, रौजा थाने के हथौड़ा गांव का रहने वाला था. उसने अपनी पत्नी से जिद की मांस बना दो. पत्नी ने इनकार कर दिया. इनकार सुनते ही पति भड़क गया और अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटने लगा. पत्नी भी भड़क गई. पत्नी ने ईंट उठाया और भड़क कर पति पर ईंट से मार दिया. उसने ताबड़तोड़ कई बार वार किया. वह पति के मारने के बाद उसके सीने पर बैठ गई और भेजा निकाल लिया.
नाराज पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह सिर को पीट-पीटकर कुचल दिया और उसमें से भेजा निकालकर बाहर फेंकने लगी. लोगों ने महिला का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. किसी ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस भी हत्या के इस तरीके को देखकर हैरान रह गई.
पुलिस महिला के खून से सने हाथ देखकर हैरान रह गई. पुलिस ने किसी तरह उसे काबू किया और मौके से हटाया. हत्या की इस वारदात पर पूरे जिले के लोग सन्न हैं कि कैसे कोई पत्नी ऐसा कांड कर सकती है. पुलिस के मुताबिक मृतक एक स्टेडियम में प्राइवेट नौकरी करता था. उसका झगड़ा पत्नी से हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने उसके सिर पर कई बार हमला किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. छानबीन केस की जारी है.