2 साल से पाकिस्तान में फंसा हुआ रामपुर का परिवार, घरवालों ने छोड़ी लौटने की उम्मीद, क्यों अटक रही है घर वापसी?

Indian Family In Pakistan: उत्तर प्रदेश के रामपुर में रहने वाला एक परिवार पिछले दो साल से पाकिस्तान देश में फंसा हुआ है. यह परिवार पाकिस्तान देश अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के वजह 3 महीने के लिए गए थे. कुछ कारणों की वजह से उन्हें दो दिन और रुकना पड़ा. इसके चलते उनका वीजा एक्सपायर हो गया था. अब कुछ सदस्य ने लौटने की उम्मीद छोड़ दी है.

Twitter
India Daily Live

UP Family in Pakistan: पिछले दो साल से उत्तर प्रदेश का एक परिवार पाकिस्तान में फंसा हुआ है. दरअसल, ये यह परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान देश गए थे. यह परिवार उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है. अब परिवार अपने भारत देश वापस आने के लिए दूतावास (embassy)के चक्कर लगा रहे हैं. काफी कोशिश करने के बाद भी वह भारत नहीं आ पा रहे हैं. 

रामपुर का यह परिवार वीजा से जुड़ी कुछ परेशानी के कारण पिछले दो साल से पाकिस्तान में फंसा हुआ है. साल 2007 में यूपी के रामपुर के माजिद हुसैन ने पाकिस्तान महिला ताहिर जबीन शादी की थी. शादी के बाद वे रामपुर आकर बस गए. दोनों के तीन बच्चे हैं. 

वीजा हुआ एक्सपायर 

साल 2022 में  ताहिर के भाई की शादी अटेंड करने के लिए  माजिद का परिवार पाकिस्तान गया था. माजिद अपने परिवार के साथ 3 महीने के लिए पाकिस्तान गया था. तीन महीने बीतने के बाद दो दिन और रुकना पड़ा जिसकी वजह से उनका वीजा एक्सपायर हो गया. इसके चलते परिवार पाकिस्तान देश में फंसा हुआ है. माजिद की मां और बहनें यूपी में रहती हैं. उन्होंने बताया कि अपने परिवार की भारत वापसी के लिए भारत सरकार मदद मांगी है.

माजिद की मां ने दी जानकारी

माजिद के परिवार ने बताया कि पाकिस्तान के अधिकारियों सभी जरूरी दस्तावेज दे दिए हैं लेकिन फिर भी परिवार भारत वापस लौट नहीं पा रहे हैं. माजिद की मां ने बताया कि उनका बेटा अक्सर फोन पर कहता है कि वो पाकिस्तान में बड़े संकट में फंसा हुआ है और उसे किसी भी हाल में घर लौटना है.