थिएटर में स्पाइडर-मैन फिल्म देखते हुए स्पॉइलर सुनते ही मचा हंगामा, धक्का-मुक्की तक पहुंचा मामला; देखें वायरल वीडियो

वीडियो में कई लोग एक-दूसरे को धक्का देते और जोर-जोर से बोलते नजर आ रहे हैं. थिएटर में मौजूद अन्य दर्शकों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से फैल रहा है.

X
Antima Pal

नई स्पाइडर-मैन फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में अचानक हंगामा हो गया. एक दर्शक ने फिल्म के अहम सीन पहले ही बताने शुरू कर दिए. इससे आसपास बैठे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मामला बहस से आगे बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.

थिएटर में स्पाइडर-मैन फिल्म देखते हुए स्पॉइलर सुनते ही मचा हंगामा,

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थिएटर के अंदर लोग एक-दूसरे से झगड़ते दिख रहे हैं. घटना की जानकारी के मुताबिक चार दोस्त नई स्पाइडर-मैन फिल्म देखने गए थे. उनके बगल में बैठा एक युवक पहले ही फिल्म देख चुका था. वह अपनी महिला साथी को फिल्म के आगे आने वाले सीन और बड़े ट्विस्ट बताने लगा.


युवक बार-बार स्पॉइलर देता रहा। इससे आसपास बैठे दर्शकों का फिल्म देखने का मजा किरकिरा होने लगा. कुछ देर तक सब चुप रहे, लेकिन फिर चारों दोस्तों ने युवक से कहा कि वह स्पॉइलर देना बंद करे. पहले दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की में बदल गई.

वीडियो में कई लोग एक-दूसरे को धक्का देते और जोर-जोर से बोलते नजर आ रहे हैं. थिएटर में मौजूद अन्य दर्शकों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से फैल रहा है.

बहुत से यूजर्स ने कहा कि फिल्म का स्पॉइलर बताना गलत है. इससे पहली बार फिल्म देखने वाले लोगों का पूरा अनुभव खराब हो जाता है. कई लोगों ने अपील की कि अगर कोई फिल्म पहले देख चुका है तो थिएटर में बैठकर उसके अहम सीन, क्लाइमैक्स या पोस्ट-क्रेडिट सीन के बारे में दूसरों को न बताए.

वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि चाहे स्पॉइलर कितना भी गलत हो, हिंसा किसी भी हाल में सही नहीं है. थिएटर जैसे जगह पर शांति बनाए रखना जरूरी है. नई स्पाइडर-मैन फिल्म की स्क्रीनिंग में हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बढ़ा दी है.