menu-icon
India Daily

UFO Moment During Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में तेजी से निकले एलियंस, UFO का वीडियो देख हो जाएंगे हैरान!

UFO Moment During Solar Eclipse: एक दिन पहले जब सूर्यग्रहण लगा था, हालांकि ये भारत में नहीं दिखा था, क्योंकि उस वक्त रात हो रही थी. अमेरिका, कनाडा समेत 54 देशों में लोगों ने सूर्यग्रहण का सुंदर नजारा देखा था. इसी दौरान आसमान में एक UFO की एक्टिविटी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

India Daily Live
UFO Moment During Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में तेजी से निकले एलियंस, UFO का वीडियो देख हो जाएंगे हैरान!

UFO Moment During Solar Eclipse: दो दिन पहले जब लोग सूर्यग्रहण के नजारे देख रहे थे, तभी उन्हें आसमान में कुछ ऐसा दिखा, जो चौंकाने वाला था. सूर्यग्रहण को वीडियो में रिकार्ड कर रहे कुछ लोगों की आंखें उस वक्त खुली रह गई, जब उन्होंने सूर्यग्रहण के नजारे को कैद करने के दौरान आसमान में एक 'UFO' देखा. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो में UFO को तेज गति से आसमान में देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर UFO वाले वीडियो को @MattWallace888 नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है. दावा किया गया है कि वीडियो 8 अप्रैल का है. ये उस वक्त कैप्चर किया गया, जब अर्लिंगटन, टेक्सास में कुछ लोग सूर्य ग्रहण के नजारों को देख रहे थे. एक्स यूजर मैट वालेस ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि वीडियो में दिख रही वस्तु UFO है, जो तेज गति से आती है और बादलों में गायब भी हो जाती है.

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक छाया तेज गति से मूव करती हुई आसमान में दिख रही है, जो बाद में बादलों के बीच गायब हो जाती है. सूर्य ग्रहण के दौरान के इस 'UFO वीडियो' ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि एलियंस को अमेरिका का दौरा करना ज्यादा पसंद है. 

UFO Moment During Solar Eclipse
UFO Moment During Solar Eclipse

दुनिया के 54 देशों में दिखा था सूर्यग्रहण का नजारा

8 अप्रैल को सूर्यग्रहण का नजारा दुनिया के 54 देशों में दिखा था. इनमें मेक्सिको, टेक्सास के डलास, इंडियानापोलिस, क्लीवलैंड, बफ़ेलो और कनाडा के उत्तर-पश्चिमी कोने से गुजरते हुए उत्तरी अमेरिका के कुछ इलाके शामिल हैं. लोगों ने सूर्यग्रहण के नजारे को आश्चर्य करने वाला बताया. लेकिन इसी बीच जो दिखा, उसे देखकर कुछ लोग एलियंस हैं, एलियंस हैं...चिल्लाने लगे. ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है कि वाशिंगटन डीसी में सांसदों के बीच UFO चर्चा का विषय बना हुआ है.