जंगल में बाघ को शिकार करता देखना एक एक अलग रोमांच देता है. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला है. यहां एक बाघ के मुंह में जिंदा हिरण दिखा. बाघ ने उसे जबड़े में दबाकर रखा था. वह बड़े आराम से उसे अपने जबड़े में दबोचकर सड़क पार करता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जंगल की दुनिया अपने आप में अलग होती है. यहां का इको सिस्टम प्रकृति के बेहद करीब होता है. अपने से मजबूत जानवर अपने से कमजोर जानवर का शिकार करता है. एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपको दिखाते है. इस वीडियो को Ajit Singh Rathi के हैंडल से शेयर किया गया है. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का एक बेहतरीन वीडियो पोस्ट किया. इसमें एक वाघ एक हिरण को मुंब में दबाकर आराम से जा रहा है.
हिरण का शिकार किया और फिर मजबूत जबड़ों में दबाकर चल दिया।वीडियो जिम कॉर्बेट का है जहां शिकार को लेकर बाघ सड़क पार कर रहा है।#jimcorbett #bagh #hunted pic.twitter.com/DwOPZi7GCU
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) November 26, 2024
उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है. हिरण का शिकार किया और फिर मजबूत जबड़ों में दबाकर चल दिया.वीडियो जिम कॉर्बेट का है जहां शिकार को लेकर बाघ सड़क पार कर रहा है. हिरण का शिकार किया और फिर मजबूत जबड़ों में दबाकर चल दिया. वीडियो जिम कॉर्बेट का है जहां शिकार को लेकर बाघ सड़क पार कर रहा है.
इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ बाघ की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में होती है.’