Budget 2026

पहले जोड़े भगवान के हाथ फिर की मंदिर में चोरी, मिला 'भक्त चोर' का खिताब

दो चोर मंदिर में घुसते हैं. इसके बाद एक चोर हनुमान जी के हाथ जोड़ता है और फिर मंदिर में रखे हनुमान जी के कीमती आभूषण, उनकी गदा, उनका मुकुट आदि लूट लेता है और फिर अपने साथी के साथ वहां से फरार हो जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

social media
India Daily Live

MP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स मंदिर में चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे पापी पेट के लिए चोर की मजबूरी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि मंदिर में चोरी के लिए इस चोर को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

पहले जोड़े भगवान के हाथ फिर की चोरी
यह वीडियो मध्य प्रदेश के गुना के हनुमान टेकरी मंदिर का बताया जा रहा है. दो चोर मंदिर में घुसते हैं. उनमें से एक हनुमान की मूर्ति के सामने जाता है पहले उनके हाथ जोड़ता है और फिर मूर्ति के आसपास रखे कीमती सामानों जैसे हनुमान जी की गदा, उनका मुकुट और अन्य कीमती आभूषण चुरा लेता है. यह घटना कब की है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

 

पापी पेट का सवाल 

हैरानी की बात ये है कि कई लोग इस चोर के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि अधिकांश लोगों का कहना है कि उसे कठोर सजा दी जाए. एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'इसमें डर और भगवान पर विश्वास भी है लेकिन ये खाली पेट, लालच, बेरोजगारी ये सारी चीजें शायद विश्वास और डर पर भारी पड़ रही हैं.'

हाथ जोड़कर चोरी करना बनता जा रहा ट्रेंड

वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'इस चोर को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए और उस पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए.' वहीं एक तीसरे शख्स ने लिखा, 'यह एक ट्रेंड बन चुका है. मैंने ऐसे 3-4 वीडियो देखे हैं जहां पहले चोर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं और फिर मंदिर में चोरी करते हैं. और हैरानी की बात ये है कि कुछ लोग इन चोरों के साथ सहानुभूति जताते हैं. मैं नहीं जानता कि क्या कहना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गलत काम करने से पहले हाथ जोड़ने का क्या मतलब है.'