Mathura News: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा भ्रमण पर हैं. मथुरा की धरती पर कुमार विश्वास का वो रंग देखने को मिला जो पहले कभी नहीं देखा गया. कुमार विश्वार पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में डूबे हुए नजर आए. गोकुल के रमण रेती में उन्होंने लोटते हुए भगवान कृष्ण की भक्ति की.
कुमार विश्वास पर चढ़ा कृष्ण भक्ति का रंग
कुमार विश्वास एक कवि होने के साथ-साथ एक कथा वाचक भी हैं. भगवान राम की कथा सुनाने आ उनका अंदाज सबसे जुदा और मनमोह लेने वाला होता है. अक्सर राम भक्ति में नजर आने वाले कुमार आज जन्माष्टमी पर कृष्ण के रंग में रंगे हुए नजर आए. मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में रमण रेती की मिट्टी में ही रमण किया था.
कथावाचक कुमार विश्वास मथुरा में रमण रेती में लोटते हुए…
राधे राधे pic.twitter.com/8nwueG0Enx— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) August 26, 2024Also Read
तीर्थ स्थानों का आनंद ले रहे कुमार
कुमार विश्वास इस वक्त मथुरा में कृष्ण को ढूंढते फिर रहे हैं. वह ब्रज में सभी स्थानों पर भ्रमण का आनंद ले रहे हैं. आज कुमार विश्वास गोकुल महावन के मध्य रमणरेती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. महाराज जी के समीप बैठकर उन्होंने भगवान कृष्ण की कविताओं और लीलाओं का गायन किया.
In Pictures: Poet Kumar Vishwas is touring Braj, enjoying visits to sacred sites like Ramanreti Ashram and Krishna Janmabhoomi pic.twitter.com/lzzbP6vkSn
— IANS (@ians_india) August 26, 2024
बांके बिहारी के किए दर्शन
कुमार विश्वास ने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन किए और फिर वो श्रीकृष्ण के जन्म स्थान पहुंचे. यहां उन्होंने कृष्ण भक्तों को कृष्ण की लीलाएं और कविताएं सुनाकर गुदगुदाया. उन्होंने कहा कि जहां कृष्ण का जन्म हुआ वह जगह अलौकिक है और यहां हर कोई आना चाहता है. उन्होंने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है और उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस मौके पर श्रीकृष्ण ने अपने धाम बुलाया.