T20 World Cup 2026

29 लाख दहेज लेकर महिला ने दो पुरुषों से एक साथ रचाई शादी, Photos Viral

दुआंगदुआन की पहले भी शादी हो चुकी है और उनके तीन बच्चे व दो पोते-पोतियां हैं. शादी से पहले उन्होंने अपने बच्चों और माता-पिता से इस रिश्ते पर खुलकर बातचीत की.

facebook
Sagar Bhardwaj

थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में एक 37 वर्षीय महिला की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. महिला ने दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों के साथ विवाह किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुआंगदुआन केत्सारो नाम की महिला की मुलाकात करीब पांच साल पहले पटाया में एक सेवानिवृत्त ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी रोमन से हुई थी. बाद में वह रोमन के दोस्त मैकी के संपर्क में आई, जो ऑस्ट्रिया में पुलिस सेवा में हैं. समय के साथ तीनों के बीच करीबी रिश्ता बना और उन्होंने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया.

परिवार की मंजूरी के बाद लिया फैसला

दुआंगदुआन की पहले भी शादी हो चुकी है और उनके तीन बच्चे व दो पोते-पोतियां हैं. शादी से पहले उन्होंने अपने बच्चों और माता-पिता से इस रिश्ते पर खुलकर बातचीत की. परिवार ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया, क्योंकि दोनों पुरुष लंबे समय से उनके परिवार की मदद कर रहे थे.

28 फरवरी को तीनों ने पारंपरिक थाई रीति-रिवाजों के साथ सादगीपूर्ण समारोह में शादी की. कार्यक्रम में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए. बाई श्री सु क्वान आशीर्वाद और कलाई बांधने जैसी रस्में निभाई गईं.

 दहेज और जश्न

बताया गया है कि दोनों दूल्हों ने मिलकर 10 लाख थाई बात (लगभग 29 लाख रुपये) दहेज के रूप में दिए. शादी के बाद दोनों पुरुषों ने खुशी में तालाब में छलांग लगाकर जश्न मनाया.

दुल्हन की मां ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को वर्षों तक संघर्ष करते देखा है और अब वह उसकी खुशी चाहती हैं. वहीं, दुआंगदुआन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “एक से शादी करो तो लोग भूल जाते हैं, दो से शादी करो तो लोग याद रखते हैं.” हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि थाईलैंड के नागरिक कानून के तहत बहुविवाह को कानूनी मान्यता नहीं है. इसके बावजूद यह अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.