टी20 वर्ल्ड कप: सामने आया चौंकाने वाला वीडियो, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बिकने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स को बोतलों में रिफिल करते दिखे कर्मचारी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बिकने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स को बोतलों में रिफिल करते कर्मचारी दिख रहे है. इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक वायरल वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में एक स्टाफ सदस्य को बचे हुए सॉफ्ट ड्रिंक्स (खासकर थम्स अप) को इस्तेमाल किए गए कपों से इकट्ठा करके बड़े कंटेनर में डालते और फिर छोटी प्लास्टिक बोतलों में भरते दिखाया गया है. यह वीडियो 10 फरवरी को नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया मैच के बाद शेयर हुआ था और अब भारत बनाम नामीबिया मैच से पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इस वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
वीडियो में दिख रहा है कि वर्कर इस्तेमाल किए गए पेपर कपों से बची हुई ड्रिंक को इकट्ठा कर रहे हैं और उसे बोतलों में वापस डाल रहे हैं. कई यूजर्स का दावा है कि ये बोतलें अगले मैच में दोबारा बेची जा सकती हैं, जिससे हाइजीन और फूड सेफ्टी पर बड़ा सवाल उठ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'स्कैंडल' और 'हेल्थ हेजर्ड' बता रहे हैं, क्योंकि इस्तेमाल किए कपों से सलाइवा या बैक्टीरिया मिलने का खतरा है.
कुछ यूजर्स ने कहा कि ये अनसोल्ड ड्रिंक्स हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर इसे गलत प्रैक्टिस मान रहे हैं. अभी तक दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA), BCCI या स्टेडियम मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वीडियो की असलियत की भी स्वतंत्र जांच नहीं हुई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह थम्स अप प्रमोशनल स्टॉल से जुड़ा हो सकता है. फैंस ने FSSAI और स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग की है, ताकि बड़े इवेंट में ऐसी गलतियां न हों.
इस बीच आज शाम 5 बजे से भारत बनाम नामीबिया मैच के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. मैच रात 12 बजे तक चलेगा, इसलिए भारी भीड़ की उम्मीद है. ट्रैफिक डायवर्जन और रिस्ट्रिक्शन्स लागू होंगे:- बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग पर मैच के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.
JLN मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक, असफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक) दोनों तरफ हैवी व्हीकल्स पर रोक रहेगी. दर्शकों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.
पार्किंग के लिए स्पेशल अरेंजमेंट्स हैं – माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग मिलेगी. पुलिस ने लोगों से जल्दी पहुंचने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने की अपील की है. यह वीडियो टी20 वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में फूड और ड्रिंक सर्विस की क्वालिटी पर सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि इंडिया डेली लाइव की इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.