आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला! देखें शख्स ने कैसे बचाई जान

रास्ते में तीन से चार कुत्ते आराम फरमा रहे थे, जैसे ही वह बच्चा उनके पास पहुंचा उन्होंने उस पर हमला कर दिया. बच्चे ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की तो कुत्ते उस पर हावी हो गए और उन्होंने उसे घेर कर नीचे गिरा लिया.

@iamnarendranath
Sagar Bhardwaj

आवारा कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. पूरी इंसानी कौम इन कुत्तों के आतंक से परेशान हो गई. बीच सड़क हो, सोसायटी हो या हो सुनसान ये कुत्ते कभी भी और किसी भी वक्त हमला करने के लिए मौजूद होते हैं. ताजा मामला पुणे के किरकटवाड़ी स्थित चैत्रांगण सोसायटी का है, जहां आवारा कुत्तों से स्कूल से लौट रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया. उस मासूम बच्चे की कोई गलती नहीं थी, न तो उसने कुत्तों को पत्थर मारा था और न ही और न ही किसी को फटकार लगाई थी. वह बस शांत होकर अपने रास्ते से गुजर रहा था.

रास्ते में तीन से चार कुत्ते आराम फरमा रहे थे, जैसे ही वह बच्चा उनके पास पहुंचा उन्होंने उस पर हमला कर दिया. बच्चे ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की तो कुत्ते उस पर हावी हो गए और उन्होंने उसे घेर कर नीचे गिरा लिया.

युवक ने बचाई बच्चे की जान

बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि वहां मौके पर एक युवक मौजूद था जिसने भागकर उस बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ा लिया. वरना वे उस मासूम बच्चे का क्या हाल करते यह तो खुदा ही जानता है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुत्तों के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है. देश के कोने-कोने से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं. एक दिन पहले कर्नाटक से ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां कुत्तों के एक झुंड ने 6 साल की मासूम बच्ची को नोच डाला था. इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं