US Israel Iran War

अपने मालिक से बातें करता है 82 किलो का ये स्मार्ट सुअर, वीडियो देख लोग हैरान; Video

मर्लिन नाम के एक पॉटबेलीड सुअर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसका वजन करीब 82 किलो है, लेकिन इसकी असली खासियत वजन नहीं, बल्कि उसकी 'बात करने' की क्षमता है. मर्लिन घर में लगे करीब 25 रंग-बिरंगे बटनों को अपनी नाक से दबाकर इंसानों की तरह अपनी बात रखता है.

x
Antima Pal

अमेरिका के सैक्रामेंटो में रहने वाले मर्लिन नाम के एक पॉटबेलीड सुअर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसका वजन करीब 82 किलो है, लेकिन इसकी असली खासियत वजन नहीं, बल्कि उसकी 'बात करने' की क्षमता है. मर्लिन घर में लगे करीब 25 रंग-बिरंगे बटनों को अपनी नाक से दबाकर इंसानों की तरह अपनी बात रखता है. ये बटन अलग-अलग शब्द और भावनाओं को व्यक्त करते हैं. जैसे – 'गुड मॉर्निंग', 'खाना दो', 'हां', 'नहीं', 'मैं गुस्सा हूं', 'आई लव यू' आदि.

पिग्स दुनिया के सबसे होशियार जानवरों में से एक माने जाते हैं. मर्लिन का केस इस बात को और मजबूत करता है कि सही ट्रेनिंग और प्यार से जानवर भी इंसानों के साथ बेहतर तरीके से कम्युनिकेट कर सकते हैं. मीना कहती हैं कि मर्लिन सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि परिवार का एक सदस्य बन चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियोज को देखकर कमेंट्स में लिख रहे हैं – 'ये तो सच में बोल रहा है!', 'कितना इंटेलिजेंट है!', 'मेरा कुत्ता भी ऐसा सीख जाए तो मजा आ जाए.' 

कई लोग मर्लिन को 'सुपर पिग' कहकर पुकार रहे हैं. ये अनोखा मामला दिखाता है कि जानवरों की समझ और सीखने की क्षमता कितनी बड़ी हो सकती है. उसके वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि एक 82 किलो का सुअर इतनी आसानी से अपनी बात कैसे रख लेता है.