menu-icon
India Daily

मिल गया रोते हुए बच्चों का चुप कराने का Hack,एक चीज स्लाइस बच्चों का रोक रहा है रोना, वीडियो देख हंसते हुए हो जाएंगे लोट-पोट

Crying Baby Cheese Slice: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर एक वीडियो कोलाज काफी तेजी वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे बड़ी तेजी से रो रहे हैं और उन्हें चुप कराने के लिए परिवार सदस्य चीज स्लाइस बेबी के सिर पर फेंक रहें. बच्चों के सिर पर चीज स्लाइस फेंकने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक हैं. यूजर्स को बच्चों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

India Daily Live
मिल गया रोते हुए बच्चों का चुप कराने का Hack,एक चीज स्लाइस बच्चों का रोक रहा है रोना, वीडियो देख हंसते हुए हो जाएंगे लोट-पोट
Courtesy: Social Media

Funny Baby Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे देख लोग खूब मजे लेते हैं. इसी बीच नन्हें बच्चों के वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहती हैं. छोटे बच्चो का छोटो बच्चो की मासूमियत सबका ध्यान खींच ही लेती है. उनकी मजेदार हरकते की वीडियो लोगों को खूब हंसाती है. आपने सोशल मीडिया पर कई क्यूट वीडियो देखे होंगे लेकिन जो हम दिखाने वो एकदम अलग है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर बच्चों का एक कोलाज वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में क्यूट बच्चे अपने सिर पर चीज स्लाइस लगाए जाने के तुरंत बाद रोना बंद कर दे रहे हैं. वीडियो में बच्चों के एक्सप्रेशन सभी को खूब पसंद आ रहे हैं. 

क्या है यह वीडियो?

इस वायरल कोलाज वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे बड़ी तेजी से रो रहे हैं और उन्हें चुप कराने के लिए परिवार सदस्य चीज स्लाइस बेबी के सिर पर फेंकते हैं. चीज स्लाइस फेंकने के तुरंत बाद बच्चे तुरंत चुप हो जाते हैं और चौंक देने वाला एक्सप्रेशन बनाने लग जाते हैं. क्यूट बच्चो का यह रिएक्शन देख वीडियो में लोग हंस रहे हैं. केवल बच्चों के परिवार सदस्य ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी वीडियो मजेदार लग रहा है. 

लोग कर रहें हैं शेयर

सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. लोग बच्चे के मजेदार रिएक्शन पर कमेंट शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे बच्चे को रोने से रोकने की नई तकनीक बता रहे हैं. बता दें, यह वीडियो इंस्टग्राम के थ्रेड्स पर किया गया है. आप इस वीडियो को cutee.kids के थ्रेड्स पेज पर देख सकते हैं. इस वीडियो को अभी तक 17 हजार से ज्यादा लाइक्स कमेंट्स देखने को मिले हैं. लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे इसे सोशल मीडिया के और भी प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं.