कहते हैं जानवरों से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि अगर जानवर बेकाबू हो जाए तो फिर संभाले से नहीं संभलता. ऐसा की कुछ देखने को मिला केरल के त्रिशूर में. त्रिशूर में एक पारंपरिक मंदिर उत्सव के दौरान एक हाथी को सजाया जा रहा था. सारे लोग मिलकर उस हाथी को सजाने का काम कर रहे थे, उसी दौरान गजराज बेकाबू हो गए. हाथी ने पास में खड़े एक पुजारी को अपनी सूंड में लपेटा और उसे जमीन पर ऐसे फेंका जैसे कोई फुटबॉल को फेंकता है.
यह घटना मंदिर परिसर में चल रहे एक उत्सव के दौरान हुई जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. जिस पुजारी को सूंड में लपेटकर फेंका वह भी हाथी को सजाने में मदद कर रहा था. बेड़ी में जकड़ा हाथी ज्यादा लोगों की भीड़ देखकर बेकाबू हो गया और उसने अपना सारा गुस्सा उस पुजारी पर उतार दिया. हाथी ने पुजारी को सूंड में लपेटा और उसे चकरी की तरह घुमाते हुए दूर फेंक दिया.
केरल
हाथी ने एक युवक को उठाकर फेंक दिया. ये हादसा एक फेस्टिवल के दौरान हुआ.
Elephant lifts and throws youth during temple festival in Kerala's Thrissur. pic.twitter.com/BQXV0QUTGD— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) February 26, 2026
इस घटना में वह पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि महावतों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी पर काबू पा लिया. वही घायल पुजारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है. पुजारी की हालत नाजुक बताई जा रही है.