menu-icon
India Daily

होलाष्टक में इन राशियों की चमकेगी किस्मत! बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, यहां जानें क्या कहता है आपका राशिफल

होलाष्टक का समय चल रहा है. यह समय पूजा-पाठ का खास समय होता है. यह समय कुछ राशियों के लिए शुभ है. इन राशियों पर सीधा माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
होलाष्टक में इन राशियों की चमकेगी किस्मत! बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, यहां जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. आज के दिन शुक्ल पक्ष की रंगभरी एकादशी के रूप में मनाई जा रही है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा भक्तों के लिए अति लाभकारी होने वाला है. वहीं अभी होलाष्टक का भी समय चल रहा है, ऐसे में बगलामुखी मंत्र जप, साधना और मंत्र जाप करना भी शुभ है.

होलाष्टक का समय पूजा-पाठ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है. इस समय पर आप जितना हो सकता है पूजा-पाठ करें. वहीं आज चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में विराजमान है, जिससे कुछ राशियों के लिए यह समय खुशी लेकर आ सकता है. तो चलिए जानते हैं कि सभी राशियों का दिन आज कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

चंद्रमा और गुरु तृतीय भाव में हैं, जिसकी वजह से आर्थिक चिंता रह सकती है. अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है. वहीं छात्रों को नए अवसर मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं.

वृषभ राशि

द्वितीय भाव में चंद्र-गुरु स्थिति है. ऐसे में विवादों से बचने की कोशिश करें, खास कर ऑफिस में विवाद ना करें. ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. परिवार में चिंता बढ़ने की संभावना है, लेकिन लव लाइफ अच्छी रहेगी.

मिथुन राशि 

अपनी राशि में चंद्र-गुरु से आत्मविश्वास में गजब का उछाल देखने को मिलेगा. जॉब में नए अवसर हाथ लग सकते हैं, मौका आने पर उन्हें गंवाएं नहीं. बिजनेस में रुका हुआ धन मिलेगा. आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है, बहस से दूर रहें. यात्रा की योजना बनती नजर आ रही है.

कर्क राशि 

द्वादश भाव में चंद्र-गुरु से खर्च बढ़ सकता है, स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है. रियल एस्टेट या सोने में निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. लव लाइफ में तनाव रहेगा इसलिए अपनी वाणी को मधुर रखें.

सिंह राशि

एकादश भाव में चंद्र-गुरु होने से लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं. छात्रों को करियर में मेहनत करने की जरूरत है. योग-ध्यान से मन शांत रखें. 

कन्या राशि

दशम भाव में करियर सफलता के योग नजर आ रहे हैं. रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. छात्रों को संयम से रहने की जरूरत है. व्यवसाय में नई योजनाएं सफल होंगी. वहीं लव लाइफ वक्त के साथ बेहतर रहेगी.

तुला राशि

नवम भाव में भाग्य का साथ मिलता नजर आ रहे है. जो भी व्यक्ति टीचिंग, आईटी, बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

वृश्चिक राशि

चंद्र-गुरु के अष्टम भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है. रियल एस्टेट या फिर गोल्ड में निवेश पर विचार कर सकते हैं. जॉब-बिजनेस सामान्य होंगे. लव लाइफ की चिंताएं दूर होंगी.

धनु राशि

चंद्र-गुरु के सप्तम भाव में होने से रुका धन मिल सकता है. जॉब-व्यवसाय में प्रगति मिल सकती है. लव लाइफ उत्साहपूर्ण रहेगा. साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

मकर राशि

स्वास्थ्य में सुधार नजर आ रहे हैं. वहीं बिजनेस भी अब मजबूत होगा. हर व्यक्ति बुद्धिमत्ता से निर्णय लें, वहीं लव लाइफ अच्छी रहेगी.

कुम्भ राशि

काम का बोझ बढ़ा रहेगा, वहीं बिजनेस में समय पर निर्णय लें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है. रुका हुए धन की प्राप्ति संभव नजर आ रही है. लव लाइफ सामान्य रहने वाला है.

मीन राशि

आज अपना समय परिवार के बीच बिताएंगे, वहीं जॉब में प्रगति होगी. छात्रों का करियर भी बेहतर होगा. लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा का योग बन रहे हैं.