अचानक जमीन से फूटा पानी का फव्वारा, तेज धार से समंदर बना इलाका, देखें Video

Alwar Viral Video: कुछ दिन पहले जैसलमेर में बोरिंग के दौरान अचानक धरती से पानी की धार फूट पड़ी थी, जिसे लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं. अब ऐसा ही एक मामला अलवर जिले के बहरोड़ में सामने आया है. यहां एक बोरवेल से अचानक तेज पानी का फव्वारा निकलने लगा, जिससे लोग हैरान रह गए. इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें और कहानियां सामने आ रही हैं.

Twitter
Princy Sharma

Water Stream Bust Video: राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बहरोड़ के बीघाना गांव में एक बोरवेल से अचानक पानी का तेज फव्वारा आने लगा. जिससे आसपास का इलाका समंदर जैसा नजर आने लगा. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है

बताया जा रहा है कि यह बोरवेल राजकुमार के खेत में है, जो पिछले साल खुदवाया गया था. यहां आसपास के इलाकों में पानी का स्तर लगभग 1000 फीट के आसपास है और पानी की कमी से लोग परेशान हैं. लेकिन अचानक इस बोरवेल से पानी की धारा तेजी से निकलने लगी और इलाके में पानी जमा हो गया.

तेज फव्वारा फूटा

ग्रामीणों का कहना है कि यह बोरवेल एक ऐसे स्थान पर है, जहां कुछ दूरी पर दूसरे खेत में बोरवेल की खुदाई हो रही थी. ऐसा माना जा रहा है कि नीचे पानी के स्रोत आपस में जुड़ गए होंगे, जिससे प्रेशर लीक होकर पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा. यह घटना कुछ घंटों तक जारी रही और फिर खुद बंद हो गई.

लोगों ने जोड़ी कई कहानियां

कुछ ऐसी ही घटना जैसलमेर से सामने आई थी. जब बोरवेल से अचानक पानी का गुबार फूट पड़ा था और आसपास का क्षेत्र समंदर जैसा नजर आने लगा था. इस घटना को लेकर लोगों का मानना था कि  ये घटनाएं वैदिक काल की सरस्वती नदी से जुड़ी हो सकती हैं, हालांकि भूजल वैज्ञानिकों ने इस बात का खंडन किया है.