आजादी के जश्न में थाने में ही जमकर किया था डांस, वीडियो आते ही सस्पेंड हो गए पुलिसकर्मी
Police Officers Dancing: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्वतंत्र दिवस पर पुलिस थाने में पुलिस ऑफिसर्स नाच रहे होते हैं. उनका इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने पर एक्शन लिया गया और 4 पुलिस कर्मियों को 3 महीने के लिए सस्पेंड भी कर दिया. पुलिस ऑफिसर्स 'खाइके पान बनारस वाले' गाने पर नाच रहे होते हैं. अब लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणी दे रहे हैं.
Viral Video: 15 अगस्त को धूमधाम से भारत में स्वतंत्र दिवस मनाया गया था. सभी भारतीय ने राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगा लहराया. देशभर में सभी लोग आजादी के 78वां स्वतंत्र दिवस सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. हर कोई स्पेशल तरीके से यह खास दिन सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थाने में कई पुलिसकर्मी नाचते हुए नजर आ रहा है.
नागपुर तहसील पुलिस स्टेशन परिसर में पुलिस कर्मियों को डांस करना भारी पड़ गया. जब पुलिस कर्मियों का नाचने का वीडियो वायरल हुआ तो उन पर कार्रवाई की गई. दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के दिन तहसील थाने में नाचने की वजह से ASI सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. इन पुलिसकर्मियों में ASI संजय पाटणकर, हेड कांस्टेबल अब्दुल कय्युम गणी, भाग्यश्री गिरी और कांस्टेबल निर्मला गवली शामिल हैं. आइए नजर डालते हैं इस वायरल वीडियो पर.
फिल्मी गाने पर झूमे पुलिस ऑफिसर्स
पुलिस कर्मियों का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 15 अगस्त का है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थाने में खुशी का माहौल बना हुआ था. तभी पुलिसकर्मियों ने थाने में मौजूद स्पीकर पर फिल्मी गाने बजाया और नाचने लगे. वीडियो में सब 'खाइके पान बनारस वाले' गाना चल रहा है जिस पर सभी पुलिसकर्मियों जबरदस्त नाचते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणी देने लगे हैं.
3 महीने के लिए किया सस्पेंड
सोशल मीडिया पर कुछ लोग पुलिस कर्मियों को एंजॉय करने के नजर से देख रहे हैं तो कुछ ने आपत्ति जताई. वीडियो को देखते ही मंगलवार को रिमंडल-3 के प्रभारी डीसीपी राहुल मदने ने चारों पुलिस ऑफिसर्स को 3 महीने के लिए सस्पेंड करने का आदेश दिया.