Parle की लग गई लॉटरी…! इंटरनेट पर छाया PM मोदी का ‘Melodi’ गिफ्ट, मीम्स की आ गई बाढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम जॉर्जियों मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

X (@GiorgiaMeloni)
Shanu Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी मंगलवार को इस दौरे का आखिरी चरण पूरा करने इटली पहुंचे. जहां प्रधानमंत्री जॉर्जियों मेलोनी ने उनका जोरदार स्वागत किया. दोनों नेता लगातार सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं.

पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कुछ घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर एक बार फिर से 'मेलोडी' ट्रेंड शुरू हो गया. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी 'मेलोडी' गिफ्ट की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

प्रधानमंत्री मेलोनी ने इस खास मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं, कई लोगों ने मीम्स भी शेयर की है. एक यूजर ने लिखा कि मोदी जी ने बिना किसी खर्चे के पारले जी की मेलोडी टॉफी को फेमस कर दिया. वहीं  दूसरे यूजर ने लिखा कि पारले की तो लॉटरी लग गई.

वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अब यह केवल एक टॉफी नहीं रही बल्कि एक डिप्लोमेसी बन गई. वहीं एक यूजर ने ग्रोक को टैग करते हुए पूछा कि क्या इससे मेलोडी की बिक्री बढ़ जाएगी. सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने पीएम मेलोनी के पुराने फोटो-वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं.

भारत और इटली की दोस्ती

इस वक्त जब जंग के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है, तभी पीएम मोदी यूरोपीय देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं. जिसका फायदा भारत को लंबे समय में दिखेगा. यूरोपीय देशों में इटली अभी भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है. दोनों देशों के बीच आज होने वाली बातचीत में कई विषयों पर चर्चा संभव है.