सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है. दावा है कि सिंध के उमरकोट स्थित एक स्कूल में 14 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान बच्चे ने बॉलीवुड फिल्म ‘केसरी’ के चर्चित गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ पर प्रस्तुति दी. मंच पर बच्चे की प्रस्तुति का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया.
वायरल वीडियो को सिंध प्रांत के उमरकोट शहर स्थित द स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का बताया जा रहा है. यहां पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं. इसी दौरान एक बच्चे ने ‘केसरी’ फिल्म के देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया.
Pakistan is such a parody nation that they need an Indian song to celebrate its independence day on 14th August 😹
— Chota Don (@choga_don) August 16, 2026
This kid performed on Indian song "Kesari".
Remember Dhurandhar, where Fanta was a jibe Aditya dhar used to troll them with 'Bhagwa'. Looks like they don't… pic.twitter.com/6vliiirukw
मंच पर बच्चे ने पूरे उत्साह के साथ गीत पर प्रस्तुति दी. वीडियो सामने आने के बाद गीत को लेकर लोगों का ध्यान खास तौर पर आकर्षित हुआ. यह गाना भारतीय फिल्म ‘केसरी’ से जुड़ा है और देशभक्ति भावनाओं के लिए जाना जाता है. कार्यक्रम में बच्चे की प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
वीडियो को एक्स पर @choga_don नाम के खाते से साझा किए जाने के बाद भारतीय यूजर्स ने इस पर टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय गीत बजने को लेकर मजाकिया प्रतिक्रिया दी. वहीं, कुछ यूजर्स ने राजनीतिक टिप्पणी से अलग बच्चे के प्रदर्शन की तारीफ की और उसकी प्रस्तुति के लिए उसे पूरे अंक देने की बात कही.
वायरल वीडियो को लेकर जहां सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान से जुड़ी टिप्पणियां सामने आईं, वहीं कई लोगों ने बच्चे की प्रस्तुति पर ध्यान केंद्रित किया. यूजर्स का कहना था कि बच्चे ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया. हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद कार्यक्रम और गीत को लेकर बहस ज्यादा तेज हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रियाओं के बीच वीडियो लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि हमारी वेबसाइट इस वीडियो के सत्यापन की पुष्टि नहीं करता है.