menu-icon
India Daily

चेहरे से चिपका ऑक्टोपस, वायरल हुआ मछुआरे का डरावना वीडियो

फिलीपींस के पलावान क्षेत्र के पास मछली पकड़ रहे जेसर सर्वेंटिस के चेहरे से एक ऑक्टोपस अचानक चिपक गया. समुद्री जीव ने अपनी भुजाओं और सकर्स से उसके चेहरे को जकड़ लिया और उसे हटाना मुश्किल हो गया.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
चेहरे से चिपका ऑक्टोपस, वायरल हुआ मछुआरे का डरावना वीडियो
Courtesy: @aapayes X Account

नई दिल्ली: समुद्र में मछली पकड़ने निकले एक मछुआरे के लिए आम दिन अचानक खौफनाक अनुभव में बदल गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ऑक्टोपस मछुआरे के चेहरे और सिर से चिपका हुआ नजर आ रहा है. समुद्री जीव की कई भुजाएं उसके चेहरे को जकड़ लेती हैं और वह उसे हटाने के लिए काफी संघर्ष करता दिखाई देता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसर सर्वेंटिस नाम का मछुआरा फिलीपींस के पलावान क्षेत्र के पास एक छोटी नाव में मछली पकड़ रहा था. इसी दौरान उसके जाल या हाथ में एक ऑक्टोपस आ गया. पानी से बाहर आने के बाद ऑक्टोपस अचानक मछुआरे के चेहरे पर चिपक गया.

वीडियो में क्या दे रहा दिखाई?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑक्टोपस की भुजाएं मछुआरे के चेहरे और सिर पर फैल जाती हैं. इसके बाद वह अपना मुंह ढकने वाले ऑक्टोपस को हटाने की कोशिश करता है. समुद्री जीव के सकर्स त्वचा से मजबूती से चिपके होने के कारण उसे हटाना आसान नहीं होता.

स्थिति उस समय और ज्यादा डरावनी दिखाई देती है, जब ऑक्टोपस मछुआरे के मुंह के आसपास भी अपनी पकड़ बना लेता है. कुछ पलों के लिए मछुआरा काफी परेशान नजर आता है और लगातार उसे हटाने की कोशिश करता रहता है.

कैसे छुड़ाया पीछा?

काफी कोशिश के बाद मछुआरे ने पास रखे बांस के एक टुकड़े की मदद ली. उसने बांस से ऑक्टोपस को अपने चेहरे से अलग करने की कोशिश की. लंबे संघर्ष के बाद समुद्री जीव ने अपनी पकड़ ढीली की और मछुआरा उसे हटाने में सफल हो गया. इसके बाद उसने ऑक्टोपस को वापस समुद्र में छोड़ दिया.

ऑक्टोपस की क्या है खासियत?

ऑक्टोपस की पकड़ मजबूत होने की एक बड़ी वजह उसकी भुजाओं पर मौजूद सैकड़ों सकर्स हैं. ये सकर्स अलग-अलग सतहों पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद करते हैं. ऑक्टोपस का शरीर बेहद लचीला होता है और उसकी भुजाएं कई दिशाओं में आसानी से फैल सकती हैं.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं. कई लोगों ने मछुआरे के संघर्ष और हिम्मत पर प्रतिक्रिया दी है. यह वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.