T20 World Cup 2026

अनाथ बंदर 'पंच' के आए अच्छे दिन, खिलौने को मां समझ कर घूमने वाले नन्हे बंदर को मिले दोस्त, वीडियो में देखें हैप्पी एंडिंग

पंच लोगों के दिल पर राज कर रहा है. वायरल मंकी की इस दुखभरी कहानी में एक हैप्पी ट्विस्ट आता दिखा. इस ट्विस्ट में पंच को...

X
Ashutosh Rai

Viral News: सात महीने का एक जापानी बंदर लोगों के दिल पर राज कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर रियल दुनिया तक सिर्फ एक ही नाम सब लोगों के दिल पर बस गया है पंच. पंच का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था. एक सात महीने का बंदर का बच्चा, जिसको उसकी मां ने ठुकरा दिया. उसकी इस रुला देने वाली कहानी ने सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. पंच को देखने के लिए लोग जापान तक पहुंच रहे हैं. पंच की इस दुखभरी कहानी में एक हैप्पी ट्विस्ट आता दिख रहा है. एक समय पंच को बड़े बंदर बूली कर रहे थे. सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा भी फूटा, लेकिन अब पंच ने नए दोस्त बनाना शुरू कर दिया है. इस हैप्पी ट्विस्ट ने लोगों का मन शांत कर दिया. अब लोग पंच के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

गुड़िया को माना मां

जापान के चिबा में इचिकावा सिटी ज़ूलॉजिकल एंड बॉटनिकल गार्डन के एक शांत कोने में पंच ने एक प्लशी खिलौने को अपनी मां मान लिया. इस दर्द को पूरी दुनिया ने महसूस किया. पहली बार मां बनी उसकी सगी मां ने अनुभव की कमी और गर्मी की थकान के कारण उसे अपनाने से इनकार कर दिया. पंच, जिसे उसकी मां ने बेरहमी से ठुकरा दिया था और झुंड ने भी उससे किनारा कर लिया था, एक दयालु केयरटेकर की दी हुई एक आलीशान गुड़िया से बुरी तरह चिपका रहने लगा. अकेलेपन की दुनिया में उसके आराम का यही एकमात्र जरिया था. वायरल वीडियो क्लिप में उसे खिलौने को पकड़े, घसीटते और उसके पास सोते हुए देखा गया.

पंच हमें यह सिखाता है

इमोशनल वीडियो के अलावा, पंच की कहानी उन गहरी बातों को सामने लाती है जिनसे दुनिया भर के आम लोग जुड़ते हैं. हमने कनेक्शन की इंपॉर्टेंस और रिजेक्शन के बाद भी कोशिश करते रहने की हिम्मत को समझा. आज पंच सिर्फ एक वायरल जानवर नहीं है, वह उम्मीद की निशानी है.