IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

मध्य प्रदेश: बाघों के लिए जानलेवा बनी ट्रेन, कटकर 1 बाघ की मौत, 2 घायल...कैसे हुआ ये हादसा?

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक ट्रेन की चपेट में आने एक बाघ की मौत हो गई है, जबकि उसके दो शावक घायल हैं. वन विभाग की टीम पिछले दो दिनों से घायल शावक को रेस्क्यू कर इलाज करने की कोशिश कर रही है. हालांकि अब तक टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. इससे पहले भी बुधनी मिडघाट पर ट्रेन एक्सीडेंट में टाइगरों की जान जा चुकी है.

Social Media
India Daily Live

देश की टाइगर कैपिटल मध्य प्रदेश में दो दिन में एक बाघ की मौत और 2 शावक के घायल होने से हड़कंप मचा गया है. यहां बुधनी मिडघाट ट्रेन से टकराकर बाघ की मौत हो गई है, जबकि दो शावक घायल है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कर मृत टाइगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हालांकि घायल शावक का रेस्क्यू नहीं हो सका है. 


एमपी के रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व के चिकलोद रेंज में एक बाघ का शव मिला था. जानकारी के मुताबिक इस बाघ की मौत ट्रेन हादसे में हुई है. दरअसल सोमवार को ट्रेन की चपेट में एक टाइगर आ गया था, वहीं दो शावक पटरी क्रॉस करते समय घायल हो गया.  

बाघों के लिए जानलेवा बनी ट्रेन

इससे पहले भी बुधनी मिडघाट पर ट्रेन से टकराकर टाइगर की मौत के मामले सामने आ चुके हैं. वन विभाग के द्वारा बुधनी मिडघाट पर टाइगर सहित वन्य जीवों की मौत की घटनाओं के बाद बड़े स्तर पर बैरिकेडिंग भी की गई थी लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला और एक बार फिर टाइगर ट्रेन हादसे का शिकार हो गए.

1 बाघ की मौत 2 शावक घायल

इस मामले पर वन विभाग के अधिकारी राजेश खरे ने कहा, 'मुझे लगता है कि सुबह-सुबह टाइगर अपने बच्चों के साथ पानी पीने के लिए कहीं जा रही होगी जिसके लिए उसने रेलवे ट्रैकिंग क्रॉस की होगी. इस दौरान ट्रेन की रफ्तार होने के कारण उससे टकराकर बाघ की मौत हो गई है, जबकि दो शावक जो है वो किनारे से टकराने के कारण घायल हैं'.

 

घायल शावक का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खरे ने बताया, 'हमें इस घटना की सूचना कल सुबह मिली थी, तो हम सभी ने मौके पर पहुंच देखा कि दोनों शावक वहीं पटरी किनारे पड़ा है. मुझे लगता है एक बाघ की मौत और दो शावक के घायल होने से वो दूर बैठा एक और बाघ क्रोध में है. हमने जैसे ही शावकों के ऊपर जाल फेंकने की कोशिश की तो उसने रेस्क्यू टीम पर हमला करने की करना चाहा इसलिए कल यानी मंगलवार को इस ऑपरेशन को रोक दिया गया था. आज हम दोनों घायल शावक को रेस्क्यू कर लेंगे'.