देश की टाइगर कैपिटल मध्य प्रदेश में दो दिन में एक बाघ की मौत और 2 शावक के घायल होने से हड़कंप मचा गया है. यहां बुधनी मिडघाट ट्रेन से टकराकर बाघ की मौत हो गई है, जबकि दो शावक घायल है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कर मृत टाइगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हालांकि घायल शावक का रेस्क्यू नहीं हो सका है.
एमपी के रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व के चिकलोद रेंज में एक बाघ का शव मिला था. जानकारी के मुताबिक इस बाघ की मौत ट्रेन हादसे में हुई है. दरअसल सोमवार को ट्रेन की चपेट में एक टाइगर आ गया था, वहीं दो शावक पटरी क्रॉस करते समय घायल हो गया.
इससे पहले भी बुधनी मिडघाट पर ट्रेन से टकराकर टाइगर की मौत के मामले सामने आ चुके हैं. वन विभाग के द्वारा बुधनी मिडघाट पर टाइगर सहित वन्य जीवों की मौत की घटनाओं के बाद बड़े स्तर पर बैरिकेडिंग भी की गई थी लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला और एक बार फिर टाइगर ट्रेन हादसे का शिकार हो गए.
इस मामले पर वन विभाग के अधिकारी राजेश खरे ने कहा, 'मुझे लगता है कि सुबह-सुबह टाइगर अपने बच्चों के साथ पानी पीने के लिए कहीं जा रही होगी जिसके लिए उसने रेलवे ट्रैकिंग क्रॉस की होगी. इस दौरान ट्रेन की रफ्तार होने के कारण उससे टकराकर बाघ की मौत हो गई है, जबकि दो शावक जो है वो किनारे से टकराने के कारण घायल हैं'.
#WATCH | Chief Conservator of Forests (CCF) Rajesh Khare says, "Possibility is there that the tigress would have been going to drink water with her cubs in the morning. During that time, three cubs were hit by the train. One cub died and 2 were injured. As soon as the department… https://t.co/wjNJV9Aydt pic.twitter.com/wHBGiRvsA0
— ANI (@ANI) July 17, 2024
खरे ने बताया, 'हमें इस घटना की सूचना कल सुबह मिली थी, तो हम सभी ने मौके पर पहुंच देखा कि दोनों शावक वहीं पटरी किनारे पड़ा है. मुझे लगता है एक बाघ की मौत और दो शावक के घायल होने से वो दूर बैठा एक और बाघ क्रोध में है. हमने जैसे ही शावकों के ऊपर जाल फेंकने की कोशिश की तो उसने रेस्क्यू टीम पर हमला करने की करना चाहा इसलिए कल यानी मंगलवार को इस ऑपरेशन को रोक दिया गया था. आज हम दोनों घायल शावक को रेस्क्यू कर लेंगे'.