Weather IMD US Israel Iran War

नासिक-मुंबई हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर! कुछ सेकंड के लिए हवा में नजर आई बुजुर्ग महिला; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के नासिक-मुंबई हाईवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक तेज रफ्तार कार एक महिला को जोरदार टक्कर मार कर स्पीड में निकल जाती है.

X (@sirajnoorani)
Shanu Sharma

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ने न जाने कितने लोगों की जान ले ली. कभी पुणे, कभी मुंबई तो कभी नासिक में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों की जान छीन ली. अब एक नया वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें नासिक-मुंबई हाईवे पर तेज रफ्तार कार का तांडव साफ नजर आ रहा है. 

इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपने सिर पर सामान उठाकर सड़क के किनारे से गुजर रही है, तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आती है और उसे जोरदार टक्कर मार देती है. जिसके बाद कुछ सेकंड के लिए महिला हवा में उड़ती नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मिल रही जानकारी के मुताबिक 65 साल की बुजुर्ग महिला अपने सिर पर पानी के बर्तन रखकर अपने घर की ओर जा रही थी. इस दौरान एक लापरवाह ड्राइवर तेज रफ्तार में अपनी सेडान कार से महिला को जोरदार टक्कर मार देता है. सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कुछ सेकंड के लिए हवा में कई फीट ऊपर तक उछल जाती है और फिर जमीन पर गिर जाती है.


वहीं दूसरी ओर कार ड्राइवर महिला की मदद करने के बजाय अपनी स्पीड को और बढ़ता है और वहां से फरार हो जाता है. हालांकि घटना की तारीख और समय की पुष्टि अभी नहीं की गई है. अधिकारियों ने इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है.

एक और वीडियो वायरल 

महाराष्ट्र में इस तरह का मामला पहली बार नहीं आया है. इससे पहले भी कई मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. लेकिन फिर भी ऐसे मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ-साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुणे पोर्शे कार हादसे के नाबालिग आरोपी के पिता बेटे को जमानत मिलने पर जश्न मनाता नजर आ रहा है. इन दोनों वीडियो को देखकर लोगों में गुस्से का माहौल है. लोगों ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि क्या गरीब लोगों के जीवन का कोई मूल्य नहीं है? सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.