गलती से घर खुला छोड़ गई महिला, वापस आने तक पहरेदारी देता रहा डिलीवरी बॉय; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट की ईमानदारी देख सभी लोग दंग रह गए. इस घटना ने एक बार फिर से साबित किया कि गरीबी से कई ऊपर ईमानदारी आती है.

IG ( divyaunnyfilms)
Shanu Sharma

आज-कल भागदौड़ के जीवन में लोग कई गलतियां करते हैं. लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती है, जो आपका सबकुछ बर्बाद कर सकती है. ऐसी ही एक गलती मुंबई में रहने वाली एक महिला ने किया. महिला घर का दरवाजा खुला छोड़कर बाहर चली गई. हालांकि इस दौरान एक डिलीवरी एजेंट उसके लिए भगवान का रूप लेकर आया. 

आज-कल जहां सबलोग आसानी से फायदा चाहते हैं, उस एजेंट ने अपनी ईमानदारी से लोगों का दिल जीत लिया. इस पूरी घटना का वीडियो खुद महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और डिलीवरी  एजेंट की तारीफ कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

इंस्टाग्राम यूजर दिव्या उन्नी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह अपने घर से बाहर निकली थीं, लेकिन गलती से मेन गेट पूरी तरह खुला छोड़ गई. जब वह बाहर थी, तभी उनके घर का पार्सल डिलीवर करने एक डिलीवरी एजेंट पहुंचा. दिव्या के अनुसार, एजेंट ने उन्हें फोन पर बताया कि घर का सामने वाला दरवाजा खुला हुआ है.

इसके बाद वह चाहता तो सामान्य रूप से पार्सल दरवाजे पर रखकर चला जाता, लेकिन उसने इसकी जगह, एक अनोखा फैसला लिया. उसने पार्सल को सुरक्षित रखते हुए वहीं रुककर घर की रखवाली करने का जिम्मा खुद ले लिया. एजेंट इस भागदौड़ के जीवन में भी वहीं खड़ा रहना जरूरी समझा और तबतक रूका जबतक महिला खुद वापस नहीं आ गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया यूजर ने इस पूरी घटना का एक वीडियो बनाया. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दिव्या को घर की ओर लौटते हुए दिखाया गया है, जहां मुख्य दरवाजा पूरी तरह खुला हुआ नजर आ रहा है. दरवाजे के ठीक बाहर एक युवक खड़ा है, जो पूरे समय घर पर नजर रखे हुए था. दिव्या ने कैमरा उसकी ओर घुमाया तो उसने अपना नाम अमजद बताया. दिव्या ने वीडियो में अमजद की ईमानदारी की खुलकर तारीफ की और उसे धन्यवाद दिया. इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने अमजद की सराहना में कोई कसर नहीं छोड़ी. कई यूजर्स ने लिखा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी और जिम्मेदारी देखना बेहद दुर्लभ हो गया है. कुछ ने सुझाव दिया कि दिव्या को अमजद को अच्छी टिप देनी चाहिए, जबकि कई लोगों ने कहा कि ऐसी नेकी को सार्वजनिक रूप से पहचान मिलनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने महिला की लापरवाही पर भी गुस्सा जाहिर किया.