नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्ही बच्ची का मासूम वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. अपनी तोतली आवाज और प्यारे अंदाज में बच्ची ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत कर डाली. वीडियो में बच्ची अपनी मां की डांट से परेशान नजर आती है और बड़ी मासूमियत से कहती है कि 'मोदी जी, आप तो सबको अपनी मन की बात सुनाते हो, मेरी भी सुन लो.' यही मासूमियत अब इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रही है.
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @hanvika_joshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में बच्ची अपनी मां की शिकायत करते हुए कहती है कि उसकी मम्मी उसे हमेशा चुप रहने के लिए कहती हैं और डांटती रहती हैं. बच्ची का अंदाज इतना प्यारा है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में बच्ची शिकायती अंदाज में कहती है कि, 'मोदी जी आप को सबको अपनी मन की बत बताते हो कभी मेरी भी सुन लो, क्योंकि मेरी मम्मी बोलती है कि हनु चुप हो जा. वो डांट ते रहती है अब मैं क्या करूं.'
उसकी इस मासूम शिकायत ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया है. लोग सहीं ही कहते हैं बच्चे मन के सच्चे होते हैं उनमें केवल प्यार और मासूमियत ही भरी होती है.
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस मामले पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि 'मोदी जी को सबसे पहले इस प्यारी बच्ची की मन की बात सुननी चाहिए.' कई लोगों ने बच्ची की मासूमियत और बोलने के अंदाज की जमकर तारीफ की.
यह पहली बार नहीं है जब इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी उसने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक प्यारा संदेश दिया था. उस वीडियो में बच्ची कहती नजर आई थी कि 'मोदी जी आप टेंशन मत लो, हम आपके साथ हैं. हम फॉरेन ट्रिप पर नहीं जाते, सिर्फ नानी के घर जाते हैं और वो भी फॉरेन जैसा लगता है.' बच्ची की इसी निश्छल बातों ने एक बार फिर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.