Watch: बाइक चलाते हुए फोन से बात करने का सामने आया देसी जुगाड़, Video देख खुल जाएगा दिमाग
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला स्कूटी चला रही है. इस दौरान वो फोन से बात करती नजर आ रही है.
Viral Video: अपने देश में हर दिन कोई न कोई नया जुगाड़ देखने को मिलता ही रहता है. ये ऐसा देसी जुगाड़ होता है जिसको कई बार प्रयोग करना फायदेमंद होता है तो कई बार इसी के वजह से खेल भी हो जाता है. हालांकि इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है.
इसमें एक महिला का देसी जुगाड़ देखने को मिला है. महिला स्कूटी चलाते हुए फोन से बात कर रही है. बात करने के लिए लड़की ने जो तरकीब निकाला है. वो खूब वायरल हो रहा है.
स्कूटी चलाते समय बात करने का तरीका हुआ वायरल
Also Read
सोशल मीडिया का जमाना है. कब क्या वायरल हो जाएग कुछ पता नहीं होता है. जैसा कि इस समय देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला स्कूटी चला रही है. इस दौरान वो फोन से बात कर रही है.
बात करने के लिए उसने अपने मोबाइल को किसी कपड़े से कान पर लगाकर बांध दिया है. ताकि वो गिरे न और कोई छीनकर भी लेकर न भागे. इस महिला के दिगाम को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
बेंगलुरु से सामने आया ये जुगाड़
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @3rdEyeDude नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि दोपहिया वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करने का बिल्कुल मजाकिया तरीका कैमरे में कैद हुआ. आश्चर्य की बात ये है कि उस महिला ने ऐसा करने के बारे में कैसे सोचा, जबकि शहर में हर जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात है और कई जगहों पर CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं.
यह वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है. जिसको देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस महिला के दिगाम अव्वल दर्जे का है. तभी तो इस तरह का काम रही है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस तरह के जुगाड़ मार्केट में आते रहने चाहिए.